ये है दुनिया के सबसे खूंखार 10 सबसे खतरनाक कुत्ते: जिनकी गिरफ्त से निकल पाना है नामुमकिन

कुत्तों को अक्सर हम वफादार और प्यारे पालतू जानवर के रूप में देखते हैं, लेकिन हर नस्ल इंसानों के लिए सुरक्षित नहीं होती। कुछ कुत्ते स्वभाव से बेहद आक्रामक और शक्तिशाली होते हैं, जिन्हें संभालने के लिए खास ट्रेनिंग की जरूरत होती है। अगर इन्हें सही तरीके से प्रशिक्षित न किया जाए, तो ये नुकसान भी पहुँचा सकते हैं।
जानकारी के अनुसार, हर साल दुनिया भर में करीब 40 लाख लोग कुत्तों के काटने से पीड़ित होते हैं। इन घटनाओं का प्रमुख कारण कुत्तों का अत्यधिक आक्रामक होना है।
कुत्ते वफादार साथी जरूर होते हैं, लेकिन हर नस्ल को संभालना आसान नहीं।
सही ट्रेनिंग, प्यार और अनुशासन से कोई भी नस्ल इंसानों के लिए सुरक्षित बन सकती है। लेकिन बिना तैयारी के आक्रामक नस्लों को पालना खुद के लिए खतरा बन सकता है।
आइए जानते हैं, दुनिया की 10 सबसे खतरनाक कुत्तों की नस्लों के बारे में—
1. अमेरिकन पिटबुल टेरियर
अमेरिकन पिटबुल टेरियर की शुरुआत इंग्लैंड में हुई थी और यह बाद में अमेरिका पहुँचे। इनकी औसत आयु 12-14 वर्ष होती है।
ये वफादार, स्नेही और दृढ़ निश्चयी होते हैं, लेकिन यदि इन्हें ठीक से प्रशिक्षित न किया जाए, तो ये अत्यधिक आक्रामक हो सकते हैं। इनकी ताकत और जबड़े की पकड़ इतनी मजबूत होती है कि निकलना मुश्किल हो जाता है।
2. रॉटविलर
रॉटविलर नस्ल की उत्पत्ति जर्मनी में हुई थी। इनकी औसत आयु 8-10 वर्ष होती है।
यह बेहद शक्तिशाली, वफादार कुत्ते हैं। इन्हें मूल रूप से मवेशियों को हाँकने के लिए पाला गया था, लेकिन गलत ट्रेनिंग या असावधानी के कारण ये बेहद खतरनाक साबित हो सकते हैं।
3. जर्मन शेफर्ड
जर्मन शेफर्ड बुद्धिमत्ता और वफादारी के लिए प्रसिद्ध हैं।
मूल रूप से ये जर्मनी के चरवाहे कुत्ते थे, लेकिन अब इन्हें पुलिस और सेना में भी इस्तेमाल किया जाता है। इनका औसत जीवनकाल 9 से 13 वर्ष होता है।
हालांकि अगर इन्हें बचपन से ठीक से प्रशिक्षित और सामाजिक नहीं बनाया जाए, तो इनका आकार और ताकत खतरनाक हो सकती है।
4. डोबरमैन पिंसर
डोबरमैन पिंसर की उत्पत्ति जर्मनी में हुई थी। इन्हें 1880 के दशक में कार्ल फ्रेडरिक लुई डोबरमैन ने सुरक्षात्मक साथी के रूप में विकसित किया था।
औसत आयु 10 से 13 वर्ष होती है। ये बेहद बुद्धिमान, सतर्क और सुरक्षात्मक होते हैं। लेकिन इन्हें संभालने के लिए अनुभव जरूरी है, क्योंकि गलत तरीके से पाले जाने पर ये आक्रामक हो सकते हैं।
5. चाउ चाउ
चाउ चाउ कुत्ते उत्तरी चीन के हैं और सबसे पुरानी नस्लों में गिने जाते हैं।
इनकी औसत आयु 8 से 12 वर्ष होती है। नीली-काली जीभ, स्वतंत्र स्वभाव इनकी पहचान हैं। ये अपने मालिक के प्रति वफादार होते हैं, लेकिन अजनबियों के प्रति आक्रामक हो सकते हैं।
पहले इनका उपयोग शिकार और सुरक्षा कार्यों में किया जाता था।
6. ग्रेट डेन
ग्रेट डेन को “जेंटल जायंट” भी कहा जाता है। इनकी आयु 7 से 10 वर्ष होती है।
यह अपने विशाल आकार और सौम्य स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। मूल रूप से जर्मनी में इन्हें जंगली सूअर का शिकार करने के लिए पाला गया था।
हालाँकि ये आमतौर पर शांत होते हैं, पर उत्तेजित होने पर इनकी ताकत घातक हो सकती है।
7. अलास्कन मालाम्यूट
अलास्कन मालाम्यूट अलास्का की इनुइट जनजाति द्वारा पाले गए थे। इनका जीवनकाल लगभग 12 वर्ष होता है।
ये बेहद सहनशील, शक्तिशाली और ठंडे मौसम में काम करने वाले कुत्ते हैं।
सही देखभाल न होने पर इनका स्वभाव आक्रामक हो सकता है, खासकर अन्य कुत्तों के प्रति।
8. हस्की
हस्की नस्ल उत्तरी साइबेरिया की है। इनकी औसत आयु 12 से 15 वर्ष होती है।
इनकी आकर्षक आंखें, मजबूत शरीर और ठंडे इलाकों में रहने की क्षमता इन्हें खास बनाती है।
हालाँकि ये आमतौर पर दोस्ताना होते हैं, पर अत्यधिक ऊर्जा और अनुशासन की कमी से ये आक्रामक या अनियंत्रित हो सकते हैं।
9. डोगो अर्जेंटीनो
अर्जेंटीना में विकसित इस नस्ल की औसत आयु 9 से 15 वर्ष होती है।
डोगो अर्जेंटीनो एक निडर शिकारी कुत्ता है, जिसे बड़े जानवरों जैसे जंगली सूअर और प्यूमा का शिकार करने के लिए पाला गया था।
इनकी शक्ति और साहस इन्हें खतरनाक बनाते हैं, खासकर जब इन्हें सही ट्रेनिंग न दी जाए।
10. तिब्बती मास्टिफ़
यह नस्ल भी कई अंतरराष्ट्रीय रिपोर्टों में खतरनाक मानी जाती है। मूल रूप से तिब्बत के बर्फीले इलाकों में भेड़-बकरियों की सुरक्षा के लिए पाले गए। अजनबियों के प्रति आक्रामक रवैया और विशाल आकार इन्हें घातक बना सकता है।
कुत्ते की हल्की खरोंच को न करें नज़रअंदाज़, हो सकती है जानलेवा साबित