Fact Check
Search

लात-घूंसों से पीटा, फिर मुंह पर किया पेशाब! कटनी में दलित युवक के साथ दरिंदगी, दलितों के खिलाफ अपराध पर घिरी बीजेपी

लात-घूंसों से पीटा, फिर मुंह पर किया पेशाब! कटनी में दलित युवक के साथ दरिंदगी, दलितों के खिलाफ अपराध पर घिरी बीजेपी

मध्य प्रदेश के कटनी ज़िले से इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। अवैध रेत खनन का विरोध करने पर एक दलित युवक के साथ न सिर्फ मारपीट की गई, बल्कि उसके साथ अमानवीय हरकत भी की गई। घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है।

दलित युवक के साथ दरिंदगी

खनन का विरोध किया तो दबंगों ने बरपाया कहर

यह मामला स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र का है। पीड़ित युवक ने बताया कि 13 अक्टूबर की शाम वह अपने खेत गया था। इसी दौरान उसने पास की रमगढ़ पहाड़ी पर अवैध रेत खनन होते देखा। जब उसने इसका विरोध किया, तो वहां मौजूद राम बिहारी हल्दकार नामक व्यक्ति ने उसे जातिसूचक गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी।

रास्ते में रोका, बेरहमी से की पिटाई

पीड़ित ने बताया कि उसी शाम जब वह अपनी मां के साथ घर लौट रहा था, तो गांव के मुक्तिधाम के पास सरपंच रामानुज पांडेय, उनका बेटा पवन पांडेय, भतीजा सतीश पांडेय और कुछ अन्य लोग रास्ते में पहले से ही मौजूद थे।
इन सभी ने मिलकर युवक को रोक लिया और उस पर लात-घूंसों और रॉड से हमला कर दिया।

पीड़ित के मुताबिक, जब उसकी मां ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उन्हें भी गालियां दीं और धक्का-मुक्की की। मारपीट के दौरान युवक ज़मीन पर गिर गया, जिसके बाद सरपंच के बेटे पवन पांडेय ने उसके मुंह पर पेशाब कर दी।

सरपंच ने आरोपों को बताया झूठा

इस पूरे मामले में सरपंच रामानुज पांडेय ने अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार किया है। उनका कहना है कि,

“मेरे खिलाफ लगाए गए आरोप निराधार हैं। न तो किसी की पिटाई की गई और न ही किसी के मुंह पर पेशाब किया गया। वहां कोई अवैध खनन नहीं हो रहा था, बल्कि पंचायत भवन के लिए मुरम निकाली जा रही थी। हमें बदनाम करने की साजिश रची जा रही है।”

पुलिस ने SC/ST एक्ट में दर्ज किया केस

मामले की जानकारी देते हुए एएसपी डॉ. संतोष कुमार डेहरिया ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मारपीट और SC/ST एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

एक महीने में दूसरी शर्मनाक घटना

यह घटना ऐसे समय में सामने आई है जब कुछ दिन पहले ही दमोह ज़िले में भी इसी तरह की शर्मनाक वारदात हुई थी। वहां एक ओबीसी वर्ग के युवक को पंचायत ने सज़ा के तौर पर ऊंची जाति के युवक के पैर धोकर वह पानी पीने को मजबूर किया था।

बीजेपी नेता चुट्टू महाराज सेक्स्टॉर्शन के मामले में गिरफ्तार, कांग्रेस ने लगाया आरोप

सुरो से सियासी सफर : मैथिली ठाकुर की राजनीति में एंट्री,बेनीपट्टी से बीजेपी टिकट की चर्चा !

admin

Hi I am admin

Leave a Comment

Your email address will not be published.