Fact Check
Search

‘क्या आदिवासी हिंदू नहीं है’ ,सिंघार के बयान पर छिड़ी महाभारत

‘क्या आदिवासी हिंदू नहीं है’, मध्य प्रदेश की राजनीति इन दिनों इन्हीं बयानों से गरमाई हुई है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने छिंदवाड़ा में बुधवार को कहा था कि  गर्व से कहो हम आदिवासी हैं हिंदू नहीं। उनके इस बयान के बाद से मध्य प्रदेश की सियासत में सरगर्मी बढ़ने  लगी है उनका कहना था की आदिवासी नेताओं को एकजुट होने की जरूरत है। इसके बाद जनजातीय कार्य राज्य मंत्री दुर्गादास उइके ने सिंघार के इस बयान पर पलटवार करते हुए कड़ी आपत्ति जताई और कहा कि ऐसे बयान समाज की एकता को नुकसान पहुंचाते हैं उन्होंने कहा कि सिंघार को अपने इस बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए। 

क्या आदिवासी हिंदू नहीं हैं

अब इस पर प्रतिक्रिया देते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि कांग्रेस का काम हमेशा हिंदुत्व का विरोध करना ही रहा है।कांग्रेस के नेताओं ने हिंदुत्व का हमेशा मजाक बनाया।जिसके बाद सिंघार पर बीजेपी और आक्रामक हो गई। भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने सिंघार  को लेकर कहा कि  आदिवासियों के गले  में क्रॉस  लटकाने की कोशिश आप मत करिए पूरा देश आपसे नाराज हो जाएगा।

 उमंग सिंघार अभी भी अपने बयान पर कायम है उनका कहना है कि भाजपा हमेशा मुद्दों को भटकती है यह लोग संविधान बदलना चाहते हैं आरएसएस किसी आदिवासी को सर संघ चालक क्यों नहीं बनाता ।

पंजाब में बाढ़ से हाहाकार, शाहरुख खान ने दिया मदद का आश्वासन 2025

महाराष्ट्र मराठा आरक्षण सियासी घमासान: मंत्री भुजबल सरकार के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी 2025

GST 2.0 : सिगरेट ,कोल्ड ड्रिंक पीने वालों पर आई शामत ,जाने क्या होगा महंगा और क्या सस्ता

Leave a Comment

Your email address will not be published.