Fact Check
Search

आखिर क्यों नहीं होती है फ्लाइट में 13 नंबर की सीट? 13 नंबर हटाने के पीछे एयरलाइंस का है तगड़ा ‘बिजनेस प्लान’!

फ्लाइट में 13 नंबर की सीट

आखिर क्यों नहीं होती है फ्लाइट में 13 नंबर की सीट? 13 नंबर हटाने के पीछे एयरलाइंस का है तगड़ा ‘बिजनेस प्लान’!

फ्लाइट में 13 नंबर

क्या आपने कभी गौर किया है कि जब आप किसी फ्लाइट में चढ़ते हैं तो सीट नंबर 12 के बाद सीधा 14 नंबर आता है? यानी 13 नंबर की सीट ही नहीं होती। क्या यह महज़ संयोग है या इसके पीछे कोई ख़ास वजह है?

दरअसल, इसका संबंध अंधविश्वास और व्यावसायिक सोच दोनों से है। कई संस्कृतियों में 13 नंबर को अशुभ माना जाता है। एयरलाइंस कंपनियां नहीं चाहतीं कि इस डर की वजह से कोई यात्री 13 नंबर की सीट पर बैठने से इनकार कर दे, क्योंकि ऐसा होने पर वह सीट खाली रह सकती है और उन्हें नुकसान उठाना पड़ सकता है।

 

13 नंबर का डर: “Triskaidekaphobia”

  • 13 नंबर से डर को “Triskaidekaphobia (ट्रिस्काइडेकाफोबिया)” कहा जाता है।
  • यह डर कोई नया नहीं है — 1911 की एक अमेरिकन साइकोलॉजिकल जर्नल में भी इसका ज़िक्र मिलता है। बहुत से लोगों का मानना है कि 13 एक अशुभ संख्या है, जिसका संबंध धर्म, परंपराओं और कहानियों से जुड़ा हुआ है।

ईसाई धर्म से जुड़ा अंधविश्वास

 

ईसाई धर्म में “Last Supper”

(यानी ईसा मसीह का आख़िरी भोजन) इस संख्या से जुड़ा हुआ माना जाता है।

कहते हैं कि “जूडस” (यहूदा इस्करियोती), जिसने ईसा मसीह को धोखा दिया था, वही अंतिम भोज में 13वां मेहमान था। इसके बाद यीशु को गिरफ्तार कर सूली पर चढ़ा दिया गया। इस घटना के बाद 13 नंबर को विश्वासघात और दुर्भाग्य का प्रतीक मान लिया गया, और लोग इससे बचने लगे।

 

पुरानी यूरोपीय मान्यताओं का प्रभाव

 

  • कुछ लोग इस अंधविश्वास को नॉर्स माइथोलॉजी यानी पुरानी यूरोपीय कहानियों से जोड़ते हैं।
  • यहां 12 को एक पूर्ण संख्या माना गया — जैसे 12 महीने, 12 राशियाँ, 12 देवता आदि।
  • इसलिए 13 को उस संतुलन से “बाहर” की संख्या माना गया और धीरे-धीरे इसे अशुभ समझा जाने लगा।

 

एयरलाइंस का व्यावसायिक तर्क

 

एयरलाइंस कंपनियों के लिए हर सीट की कीमत होती है। एक सीट खाली रहने का मतलब है रोज़ाना कई हज़ार रुपये का नुकसान। इसी कारण, बहुत-सी एयरलाइंस ने अपनी सीटिंग प्लानिंग से 13 नंबर को हटा दिया है। जब आप फ्लाइट बोर्ड करते हैं, तो सीट नंबर 12 के बाद सीधा 14 नंबर दिखाई देता है।

 

क्या यह सिर्फ 13 नंबर तक सीमित है?

  1. दिलचस्प बात यह है कि अंधविश्वास सिर्फ 13 नंबर तक सीमित नहीं है। इटली और ब्राज़ील जैसे देशों में 17 नंबर को भी अशुभ माना जाता है, क्योंकि रोमन अंकों में 17 (XVII) को पुनर्व्यवस्थित करने पर लैटिन शब्द “VIXI” बनता है, जिसका अर्थ है — “मैं मर चुका हूँ” या “मैं अपनी ज़िंदगी से जा चुका हूँ”।
  2. हालाँकि एयरलाइंस ने 17 नंबर की सीटें नहीं हटाईं, लेकिन 13 नंबर को लेकर डर इतना गहरा है कि कई कंपनियों ने इसे अपने प्लान से पूरी तरह हटा दिया।
  3. एयरलाइंस में 13 नंबर की सीट का ना होना न तो किसी तकनीकी गलती का नतीजा है, न ही किसी नियम का हिस्सा। यह लोगों के अंधविश्वास और कंपनियों की व्यावसायिक रणनीति का मेल है।
  4. यानी डर भी बरकरार, और नुकसान से बचाव भी।

फ्लाइट में यूट्यूबर दीपक कलाल को आखिर शख्स ने क्यों जड़े घूंसे? वीडियो वायरल

विमान के ‘लैन्डिंग गियर’ में छिप कर काबुल से भारत पहुंचा 13 वर्ष का लड़का, हैरान कर देने वाली घटना 

 

admin

Hi I am admin

Leave a Comment

Your email address will not be published.