वायरल वीडियो में फ्लाइट के अंदर यूट्यूबर दीपक कलाल को एक शख्स ने घूंसे मार दिए।
जानें क्या है इस हंगामे की सच्चाई और क्यों लोग इसे स्क्रिप्टेड बता रहे हैं।
सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई वीडियो वायरल होता रहता है। इस बार एक ऐसा वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं वहीं कुछ लोग घटना पर आश्चर्य जता रहे है। वीडियो में देखा जा सकता है कि विवादित यूट्यूबर दीपक कलाल को फ्लाइट के अंदर एक शख्स ने घूंसे मार दिए।
फ्लाइट के अंदर हुआ हंगामा
वायरल वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि दीपक कलाल और एक शख्स के बीच पहले कुछ कहासुनी हुई। यह बहस धीरे-धीरे बढ़कर विवाद में बदल गई। मामला इतना बढ़ गया कि बीच-बचाव करने के लिए एक एयर होस्टेस भी पहुंची। इसके बावजूद गुस्से से आग बबूला शख्स ने दीपक कलाल पर घूंसे बरसा दिए।
घूंसे लगते ही दीपक कलाल जोर-जोर से चिल्लाने और चीखने लगे। फ्लाइट के अंदर का माहौल अचानक फिल्मी हो गया। वहीं यात्री इस घटना को देख मजे ले रहे थे और वीडियो भी बना रहे थे। यही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
क्या वीडियो स्क्रिप्टेड है?
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को लेकर कई यूजर्स का दावा है कि यह स्क्रिप्टेड है और केवल मनोरंजन के लिए शूट किया गया है। हालांकि, इस पर लोगों की मजेदार प्रतिक्रियाएं लगातार आ रही हैं।
यूजर्स ले रहे दीपक कलाल के मजे
यह वीडियो Ayesha Khan नाम की युवती ने अपने एक्स अकाउंट से शेयर किया है। अब तक इसे लाखों लोग देख चुके हैं।
वीडियो पर यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा, “इसका यही काम है, हर जगह घूंसे खाने चला जाता है।”
दूसरे ने लिखा, “दीपक कलाल सबको पागल बनाता है।”
वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, “वीडियो स्क्रिप्टेड है भाई!”