Search

‘उसके बिना कुछ नहीं ‘ कह कृति सेनन ने बर्लिन में रचा इतिहास, WHO ने भी किया सैल्यूट 

कृति सेनन वर्ल्ड हेल्थ समिट 2025 में बोलने वाली पहली भारतीय एक्ट्रेस बनीं।

उन्होंने महिलाओं के स्वास्थ्य में निवेश के सामाजिक और आर्थिक महत्व पर जोर दिया

“Nothing about her, without her” का समर्थन किया।

 

कृति सेनन ने इतिहास रच दिया है, बर्लिन में आयोजित वर्ल्ड हेल्थ समिट 2025 में बोलने वाली पहली भारतीय एक्ट्रेस बन गई हैं। एक्ट्रेस, प्रोड्यूसर और UNFPA इंडिया की जेंडर इक्वालिटी की ऑनरेरी एम्बेसडर के रूप में उन्होंने महिलाओं के स्वास्थ्य में निवेश की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने इसके सामाजिक और आर्थिक असर को भी बताया और कहा कि महिलाओं का स्वास्थ्य इंसानियत की बढ़ोतरी और खुशहाली के लिए बहुत ज़रूरी है।

स्वास्थ्य में निवेश समझदारी भरा कदम

हाय लेवल सेशन “विमेंस हेल्थ – ग्लोबल वेल्थ: कैटलाइजिंग रिटर्न्स ऑन बोल्ड इंवेस्टमेंट्स” में कृति सेनन ने बताया कि दुनिया की आधी आबादी महिलाओं की होने के बावजूद उनके स्वास्थ्य पर ज्यादा पैसा खर्च नहीं होता। उन्होंने कहा कि महिलाओं के स्वास्थ्य में हर 300 मिलियन डॉलर का निवेश करीब 13 बिलियन डॉलर का फायदा दे सकता है। सेनन ने जोर देकर कहा कि महिलाओं के स्वास्थ्य में निवेश सिर्फ सही काम करना नहीं है, बल्कि यह भविष्य में समझदारी भरा कदम है।

कृति सेनन ने कहा, “महिलाओं के स्वास्थ्य में निवेश करना केवल सही काम करना नहीं है, यह हमारे साझा भविष्य में एक समझदारी भरा कदम है।” उन्होंने बताया कि जब महिलाएँ स्वस्थ होती हैं, तो वे अपने परिवार, समाज और देश की तरक्की में बड़ा योगदान देती हैं।

“Nothing about her, without her” का किया समर्थन

 

कृति ने “Nothing about her, without her” (उसके बारे में कुछ भी नहीं, उसके बिना नहीं) की बात का समर्थन किया। उनका कहना था कि महिलाओं को तब निर्णय लेने में शामिल होना चाहिए जब उनके स्वास्थ्य और शरीर से जुड़े नियम बनाए जा रहे हों। उन्होंने अपने अनुभव साझा किए, जैसे कि बाल विवाह, मातृ स्वास्थ्य की कमी और स्वास्थ्य सेवाओं में महिलाओं की अनदेखी। उन्होंने बताया कि समय पर सही कदम जीवन बदल सकते हैं।

Shashwat Srijan

Content Writer

Leave a Comment

Your email address will not be published.