Fact Check
Search

70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में लापता लेडीज’ ने रचा इतिहास, आलिया भट्ट बनीं बेस्ट एक्ट्रेस! बेस्ट एक्टर अवॉर्ड किसने जीता?

अहमदाबाद की रात को बॉलीवुड के सितारों से जगमगा उठी। 70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 का आयोजन इस बार गुजरात की राजधानी में भव्य अंदाज में आयोजित किया गया। EKA एरीना में हुए इस शानदार इवेंट में सितारों ने न सिर्फ अपनी परफॉर्मेंस से धमाल मचाया बल्कि रेड कार्पेट पर भी ग्लैमर से जलवा बिखेरा ।

फिल्मफेयर अवॉर्ड्स

ज़ीनत अमान को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

मंच पर कई शानदार परफॉर्मेंस भी देखने को मिलीं जिनमें जान्हवी कपूर, वरुण धवन और टाइगर श्रॉफ के डांस एक्ट्स ने दर्शकों को खूब झूमने पर मजबूर किया। वहीं, बॉलीवुड की वेटरन एक्ट्रेस ज़ीनत अमान को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड पर पूरे हॉल में तालियों की गूंज सुनाई दी। इस दौरान श्याम बेनेगल को भी मरणोपरांत सम्मान दिया गया।

छाई रही ‘लापता लेडीज’

गानों के मामले में भी ‘लापता लेडीज’ छाई रही। इसके गाने ‘सजनी’ ने बेस्ट म्यूजिक एल्बम, बेस्ट लिरिक्स और बेस्ट मेल सिंगर के अवॉर्ड्स जीते। अरिजीत सिंह को फिर एक बार उनकी दिल छू लेने वाली आवाज़ के लिए सम्मान मिला। वहीं ‘स्त्री 2’ के गाने ‘आज की रात’ के लिए मधुबंती बागची को बेस्ट फीमेल सिंगर घोषित किया गया।

लापता लेडीज़ में गांव की पृष्ठभूमि में महिलाओं की आज़ादी और आत्मसम्मान की कहानी दिखाई गई, जिसने दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों का दिल जीत लिया। यही वजह रही कि इसे बेस्ट फिल्म, बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट क्रिटिक्स एक्ट्रेस और कई टेक्निकल कैटेगरी में भी सम्मान मिला।

शो के दौरान बॉलीवुड के कई बड़े नाम जैसे आलिया भट्ट, कार्तिक आर्यन, रवि किशन, छाया कदम, नीतांशी गोयल और लक्ष्य ने मंच पर अपनी मौजूदगी से चार चांद लगा दिए। आलिया भट्ट को उनकी फिल्म ‘जिगरा’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला, जबकि कार्तिक आर्यन और अभिषेक बच्चन दोनों को संयुक्त रूप से बेस्ट एक्टर घोषित किया गया।

फिल्मफेयर अवॉर्ड्स

समारोह की मेजबानी का जिम्मा संभाला बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान, डायरेक्टर करण जौहर और एंकर मनीष पॉल ने। तीनों की मस्ती और ह्यूमर ने पूरे इवेंट को बेहद एंटरटेनिंग बना दिया। इस बार समारोह का आयोजन Gujarat Tourism के सहयोग से किया गया था।

इस साल का फिल्मफेयर अवॉर्ड्स महिलाओं की कहानियों और नए नजरिए को सलाम करता नजर आया। आमिर खान प्रोडक्शन की फिल्म ‘लापता लेडीज’ ने पूरे अवॉर्ड शो में सबसे ज्यादा ट्रॉफियां अपने नाम कीं। इस फिल्म की डायरेक्टर किरण राव ने साबित कर दिया कि कंटेंट ही सिनेमा की असली ताकत है।

फिल्मफेयर अवॉर्ड्स

अवार्ड्स की लिस्ट –

1. सर्वश्रेष्ठ फिल्म (Best Film) – (लापता लेडीज)

2. सर्वश्रेष्ठ निर्देशक (Best Director) – किरण राव (लापता लेडीज)

3. सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (Best Actor) – अभिषेक बच्चन (I Want To Talk) और कार्तिक आर्यन (Chandu Champion)

4. सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (Best Actress) – आलिया भट्ट (Jigra)

5. क्रिटिक्स बेस्ट एक्ट्रेस – प्रतिभा रांता (लापता लेडीज)

6. सपोर्टिंग एक्टर (Male) – रवि किशन (लापता लेडीज)

7. सपोर्टिंग एक्ट्रेस (Female) – छाया कदम (लापता लेडीज)

8. बेस्ट डेब्यू मेल – लक्ष्य (Kill)

9. बेस्ट डेब्यू फीमेल – नीतांशी गोयल (लापता लेडीज)

10. बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर – कुणाल खेमू (Madgaon Express) और आदित्य सुहास जांभले (Article 370)

11. लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड – ज़ीनत अमान और श्याम बेनेगल (मरणोपरांत)

12. बेस्ट म्यूजिक एल्बम – राम संपथ (लापता लेडीज)

13. बेस्ट लिरिक्स – प्रशांत पांडेय (सजनी)

14. बेस्ट मेल सिंगर – अरिजीत सिंह (सजनी)

15. बेस्ट फीमेल सिंगर – मधुबंती बागची (आज की रात – स्त्री 2)

समारोह के आखिर में शाहरुख खान ने अपने अंदाज़ में कहा कि “फिल्मफेयर सिर्फ अवॉर्ड नहीं, बल्कि सिनेमा का त्योहार है।” वाकई, इस बार का फिल्मफेयर बॉलीवुड के लिए एक यादगार रात साबित हुई।

 

 

हुरुन लिस्ट 2025 : टूथब्रश से शुरू किया बिज़नेस, आज 13,000 करोड़ की दौलत – ये हैं बॉलीवुड के सबसे अमीर व्यक्ति

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Anushka Pandey

Content Writer

Anushka Pandey as a Anchor and Content writer specializing in Entertainment, Histroical place, and Politics. They deliver clear, accurate, and engaging content through a blend of investigative and creative writing. Bagi brings complex subjects to life, making them accessible to a broad audience.

Leave a Comment

Your email address will not be published.