Fact Check
Search

भारत ने नहीं मिलाया हाथ, बौखलाया पाक! ACC में दर्ज कराई शिकायत

एशिया कप 2025: भारत की जीत पर पाकिस्तान नाराज़, सूर्यकुमार यादव ने हाथ मिलाने से किया इनकार

प्रत्यक्ष मेहरोत्रा: एशिया कप 2025 का छठा मुकाबला रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया, जिसमें भारत ने पाकिस्तान को हराकर शानदार जीत दर्ज की। लेकिन मैच के दौरान ऐसा नजर देखने को मिला जिसकी किसी ने उम्मीद नहीं की थी और जिसने सभी दर्शकों को चौंका दिया।

एशिया कप 2025 के भारत-पाकिस्तान मुकाबले में भारत ने आसान जीत दर्ज की। लेकिन विवाद तब हुआ जब कप्तान सूर्यकुमार यादव और टीम इंडिया ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया। PCB ने ACC में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई।

जानें क्या है पूरा मामला…

दरअसल हुआ ये कि भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान टॉस के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाया और सीधे टीम की ओर चले गए। यही नहीं, मैच खत्म होने के बाद भी भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया। सूर्यकुमार यादव और शिवम दुबे सीधे पवेलियन की ओर लौट गए, जबकि पाकिस्तान की पूरी टीम हाथ मिलाने के लिए खड़ी रह गई। भारतीय ड्रेसिंग रूम का दरवाजा भी बंद कर दिया गया। इसका असर इतना हुआ कि पाकिस्तानी कप्तान पोस्ट-मैच प्रेज़ेंटेशन में नहीं पहुंचे। पाकिस्तानी कोच ने बताया कि भारत की ओर से हाथ न मिलाने की वजह से पूरी टीम नाराज़ थी।

भारत की आसान जीत

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी की और 20 ओवर में महज 127 रन बनाए। भारत को 128 रनों का आसान लक्ष्य मिला जिसे सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम ने 15.5 ओवर में ही हासिल कर लिया। इस दौरान पाकिस्तान की नाराज़गी पूरे मैच में साफ झलकी ।

बौखलाए पाक ने दर्ज कराई शिकायत

 

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने इस मामले पर आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि मैच रेफरी ने पहले ही भारतीय कप्तान को हाथ मिलाने के लिए मना किया था, फिर भी भारत का यह रवैया खेल भावना के विपरीत है। PCB ने इसे एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) में औपचारिक शिकायत के तौर पर दर्ज कराया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.