Search

सुरो से सियासी सफर : मैथिली ठाकुर की राजनीति में एंट्री,बेनीपट्टी से बीजेपी टिकट की चर्चा !

लोकगायिका मैथिली ठाकुर बेनीपट्टी से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ सकती हैं।

नित्यानंद राय और विनोद तावड़े से मुलाकात के बाद अटकलें तेज।

मैथिली बोलीं अपने गांव से ही शुरू करूंगी नई पारी, लोगों से सीखने का मिलेगा मौका

 

मैथिली ठाकुर बेनीपट्टी से लड़ सकती हैं चुनाव, बीजेपी टिकट पर चर्चा तेज

 

मैथिली ठाकुर बेनीपट्टी से लड़ सकती हैं चुनाव, बीजेपी टिकट पर चर्चा तेज

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले सूबे की सियासत में नए चेहरे की एंट्री की चर्चा जोरों पर है। भोजपुरी स्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी के राजनीति में आने के बाद अब मशहूर लोकगायिका मैथिली ठाकुर भी चुनावी मैदान में उतर सकती हैं। मैथिली ठाकुर ने खुद इस बात के संकेत दिए हैं कि अगर मौका मिला तो वे अपने गृह क्षेत्र बेनीपट्टी से राजनीति की शुरुआत करना चाहेंगी।

विनोद तावड़े से मुलाकात ने दी अटकलों को हवा

दरअसल, हाल ही में बिहार दौरे के दौरान मैथिली ठाकुर ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय और बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े से मुलाकात की थी। मुलाकात के बाद से ही उनके बीजेपी टिकट पर चुनाव लड़ने की अटकलें तेज हो गई हैं। पत्रकारों से बातचीत में मैथिली ने कहा, “मैं अपने गांव के क्षेत्र से ही शुरुआत करना चाहूंगी, क्योंकि वहां से मेरा एक भावनात्मक जुड़ाव है। अगर अपनी मिट्टी से शुरुआत होगी तो लोगों से मिलने-जुलने और समझने का भी मौका मिलेगा।”

गौरतलब है, कि मैथिली ठाकुर का जन्म मधुबनी जिले के बेनीपट्टी में हुआ था। वह प्रसिद्ध मैथिल संगीतकार रमेश ठाकुर और भारती ठाकुर की पुत्री हैं। महज 11 साल की उम्र से संगीत की दुनिया में सक्रिय मैथिली आज देशभर में लोकगायन की नई पहचान बन चुकी हैं।

वर्तमान विधायक का कटेगा पत्ता

वर्तमान में बेनीपट्टी विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक विनोद नारायण झा प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। 2020 के चुनाव में झा ने कांग्रेस की भावना झा को तीस हजार से अधिक मतों से हराया था। अब सवाल यह है कि क्या इस बार बीजेपी अपने पुराने चेहरे पर भरोसा जताएगी या नई ऊर्जा और लोकप्रियता के प्रतीक मैथिली ठाकुर को मौका देगी?

चुनाव आयोग ने बिहार में दो चरणों में मतदान की घोषणा कर दी है,6 और 11 नवंबर को वोटिंग होगी, जबकि 14 नवंबर को नतीजे आएंगे। ऐसे में बिहार की सियासत में एक और स्टार चेहरा उतरने की संभावना ने राजनीतिक हलचल को और तेज कर दिया है।

 

पढिए संबंधित खबर –

 

 

पप्पू यादव ने चुनाव आयोग को कहा ‘बेशर्म’ , बीजेपी हेडक्वार्टर से तारीख जारी करने का लगाया आरोप

40 साल बाद बिहार में दो फेज में चुनाव 14 नवंबर को आएंगे नतीजे,आचार संहिता हुई लागू

Anushka Pandey

Content Writer

Anushka Pandey as a Anchor and Content writer specializing in Entertainment, Histroical place, and Politics. They deliver clear, accurate, and engaging content through a blend of investigative and creative writing. Bagi brings complex subjects to life, making them accessible to a broad audience.

Leave a Comment

Your email address will not be published.