Fact Check
Search

विराट कोहली ने बेंगलुरू भगदड़ पर तोड़ी अपनी चुप्पी ,जानिए क्या बोले विराट

virat-kohli-statement-chinnaswamy-stadium-stampede

बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुई भगदड़ के लगभग 3 महीने बाद विराट कोहली ने इस मामले पर कुछ कहा है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने सोशल मीडिया पर विराट कोहली का बयान शेयर किया है विराट ने कहा “4 जून को हुई दिल दहलाने वाली घटना का आप कभी सामना नहीं करना चाहेंगे। यह हमारी फ्रेंचाइजी के इतिहास का सबसे खुशी वाला समय होना चाहिए था दुर्भाग्य से यह एक बेहद दुखद घटना में तब्दील हो गया ।विराट ने आगे कहा मैं उन परिवारों के लिए प्रार्थना कर रहा हूं और सोच रहा हूं जिन्होंने इस हादसे में अपनों को खोया  और जिनके अपने घायल हो गए अब हम जिम्मेदारी के साथ और सावधानी से आगे बढ़ेंगे”।

जानें आखिर क्या हुआ था

आरसीबी कभी भी आईपीएल खिताब नहीं जीत पाई थी। जीत का यह सूखा खत्म होने  के बाद आरसीबी प्रबंधन की ओर से एक बड़े सेलिब्रेशन का आयोजन किया जाना था जिसके लिए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की गई। इस पोस्ट के बाद बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर आरसीबी के प्रशंसक बड़ी संख्या में जुट गए। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पर्याप्त व्यवस्था का अभाव था और भगदड़ मच गई। जिसमें 11 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी ।

घटना के बाद जांच के आदेश दिए गए थे और जांच  में आरसीबी प्रबंधन की गलती मानी गई थी। पर्याप्त पुलिस बल का अभाव और मंजूरी न लेना इसमें प्रमुख था। गौरतलब है कि इस घटना के बाद से एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में अब तक कोई भी मैच नहीं खेला गया है

Leave a Comment

Your email address will not be published.