500 से अधिक लोगों ने लगाए ‘वापस जाओ’ के नारे, बीजेपी ने टीएमसी पर लगाया जंगलराज चलाने का आरोप

पश्चिम बंगाल की मालदा नॉर्थ सीट से बीजेपी सांसद खगेन मुर्मू सोमवार दोपहर को जलपाईगुड़ी जिले के दुआर्स क्षेत्र के नागरकाटा में भीड़ के हमले का शिकार हो गए। सांसद बाढ़ प्रभावित इलाके में राहत सामग्री वितरित करने गए थे, तभी सैकड़ों लोगों ने उन पर पत्थरबाजी की। हमले में सांसद गंभीर रूप से घायल हो गए और उनका सिर फट गया है।
खून से लथपथ गाड़ी में बैठे
हमले के दौरान सांसद के साथ गए भाजपा विधायक शंकर घोष और अन्य नेता भी घायल हुए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमले से पहले करीब 500 लोगों ने ‘वापस जाओ’ के नारे लगाए और सड़कें जाम कर दीं। घटना के तुरंत बाद सामने आई तस्वीरों में सांसद खून से लथपथ गाड़ी में बैठे दिखाई दिए।
अमित मालवीय बोले टीएमसी का ‘जंगलराज’
बीजेपी ने घटना पर टीएमसी पर जमकर हमला बोला है। भाजपा आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने सोशल मीडिया पर लिखा कि बंगाल में टीएमसी का ‘जंगलराज’ लौट आया है। उन्होंने कहा कि एक सम्मानित आदिवासी नेता और दो बार के सांसद पर टीएमसी समर्थकों ने हमला किया। उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में सरकार दिखाई नहीं दी, जबकि जो लोग जनता की मदद कर रहे थे, उन पर हमला किया गया।
EC ने किया बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान 14 नवंबर को आएंगे नतीजे