Fact Check
Search

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने हैदराबाद में की सगाई ! शादी की तारीख भी हुई तय

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने हैदराबाद में की सगाई ! शादी की तारीख भी हुई तय

 

 

कई सालों तक एक-दूसरे को डेट करने की अफवाहों के बाद, अभिनेता रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने आखिरकार एक निजी समारोह में सगाई कर ली है, जिसमें दोनों के परिवार भी शामिल हुए थे। सूत्रों के मुताबिक, सगाई 3 अक्टूबर को विजय के हैदराबाद स्थित घर पर हुई। यह भी कहा जा रहा है कि शादी की तारीख फरवरी 2026 तय की गई है। विजय और रश्मिका ने गीता गोविंदम और डियर कॉमरेड जैसी फिल्मों में साथ काम किया है।

 

लंबे समय से डेट की अफवाह

 

रश्मिका और विजय के एक-दूसरे को डेट करने की अफवाह तब से फैली हुई है जब दोनो ने पहली बार 2018 की हिट फिल्म गीता गोविंदम और 2019 की फिल्म डियर कॉमरेड में साथ में काम किया था। विजय और रश्मिका को अक्सर साथ समय बिताते हुए देखा गया है। हाल ही अगस्त में, उन्होंने न्यूयॉर्क में 43वें भारत दिवस परेड का नेतृत्व किया । वे “भारत बियॉन्ड बॉर्डर्स” नामक एक कार्यक्रम में भी शामिल हुए थे।

 

 

 

फैंस ने कई बार देखा है कि दोनों सितारे एक ही जगह से अपनी छुट्टियों की तस्वीरें शेयर करते हैं। इससे लोगों को शक हुआ कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, लेकिन इसे पब्लिक नहीं करना चाहते।

 

2024 में दोनों ने कहा था कि वे सिंगल नहीं हैं, मगर अपने पार्टनर का नाम बताने से बचते रहे। हाल ही में दोनों को एक ही कार में एयरपोर्ट से निकलते देखा गया, जिससे फैंस को लगा कि शायद अब वे अपना रिश्ता ऑफिशियल करने वाले हैं।

रश्मिका हाल ही में फिल्म ‘कुबेर’ में दिखी थीं, जिसमें उनके साथ धनुष और नागार्जुन भी थे। अब वे मैडॉक की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘थम्मा’ में नजर आएंगी, जिसमें आयुष्मान खुराना, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और परेश रावल भी हैं। यह फिल्म दिवाली 2025 पर रिलीज़ होगी। इसके अलावा रश्मिका, कृति सेनन और शाहिद कपूर के साथ ‘कॉकटेल 2’ में भी नजर आएंगी। फैंस उन्हें जल्द ही ‘द गर्लफ्रेंड’ और ‘मायसा’ फिल्मों में भी देखेंगे।

 

विजय देवरकोंडा हाल ही में ‘किंगडम’ फिल्म में नजर आए थे। इसमें उनके साथ सत्यदेव और भाग्यश्री बोरसे भी थी। यह फिल्म गौतम तिन्ननुरी ने डायरेक्ट की थी और इसे नागा वामसी और साई सौजन्या ने सीथारा एंटरटेनमेंट्स और फॉर्च्यून फोर सिनेमाज के बैनर तले बनाया था।

Shashwat Srijan

Content Writer

Leave a Comment

Your email address will not be published.