मनोज बाजपाई और राम गोपाल वर्मा की नई हॉरर कॉमेडी फिल्म ! जल्द आएगी फिल्म
मनोज बाजपाई और निर्देशक राम गोपाल वर्मा की जोड़ी लगभग तीन दशक बाद फिल्म ‘पुलिस स्टेशन में भूत’ के साथ वापसी कर रही है। यह फिल्म हॉरर कॉमेडी जॉनर में होगी और इसकी शूटिंग मुंबई में शुरू हो चुकी है।
सोशल मीडिया पर अनाउंसमेंट
मनोज बाजपाई ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म X पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी । उन्होंने पोस्टर में निर्देशक राम गोपाल वर्मा को टैग भी किया। राम गोपाल वर्मा ने कहा कि यह फिल्म ” डर की पारंपरिक धारणाओं को चुनौती देगी।” उनके अनुसार, पुलिस स्टेशन जो सुरक्षा का प्रतीक है, वही इस फिल्म में डर का केंद्र बनेगा।
पोस्टर से मिला हॉरर-कॉमेडी का संकेत
जारी पोस्टर में मनोज बाजपाई पुलिस वर्दी में नज़र आ रहे हैं और उनके हाथ में एक अजीब सी डॉल है। फिल्म की टैगलाइन है
“You Can’t arrest the dead.”

स्टारकास्ट और प्रोडक्शन
टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार अभिनेत्री जेनेलिया डिसूज़ा फिल्म में अहम भूमिका निभाने वाली हैं फिल्म का निर्माण कर्मा प्रोडक्शन और आरजीवी प्रोडक्शन कर रहे हैं। रिलीज़ डेट फिलहाल घोषित नहीं की गई है।
सिनेप्रेमियों की उत्सुकता
90 के दशक और 2000 के शरुआत में में मनोज बाजपाई और राम गोपाल वर्मा ने ‘सत्या’, ‘शूल’, ‘कौन’ जैसी यादगार फिल्में दी थीं। यही वजह है कि दर्शक और इंडस्ट्री दोनों इस नई जोड़ी की वापसी को लेकर काफी उत्साहित हैं।
इंडस्ट्री का व्यू
एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म को हॉरर कॉमेडी के रूप में पेश किया जाएगा। डर और कॉमेडी का यह कॉम्बिनेशन पुलिस स्टोरी को बिल्कुल नए विज़न के साथ सामने लाएगा। वर्मा की फिल्मोग्राफी देखते हुए उम्मीद है कि यह फिल्म टेक्निकल और नैरेटिव दोनों पहलुओं से चर्चा बटोर सकती है।