ब्रेकअप के सालों बाद भी दोस्ताना अंदाज में मिले दोनों सितारे, गले मिलकर
दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर की दिल्ली एयरपोर्ट पर मुलाकात, फैंस के लिए बनी बड़ी खबर

बॉलीवुड के फेमस स्टार्स दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर एक बार फिर साथ नजर आए। हाल ही में दिल्ली से मुंबई लौटते समय एयरपोर्ट पर दोनों का वीडियो वायरल हुआ, जिसमें दीपिका ने रणबीर को देखकर बाय कहते हुए गले लगाया। इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर चर्चा की शुरुआत कर दी है।
पहले कर चुके है एक-दूसरे को डेट
दीपिका और रणबीर ने पहले एक-दूसरे को डेट किया था। करीब दो साल तक उनका रिलेशन रहा और 2010 में दोनों अलग हो गए। बावजूद इसके उन्होंने प्रोफेशनल रिश्ते को बनाए रखा और साथ में सुपरहिट फिल्में ‘ये जवानी है दीवानी’ और ‘तमाशा’ में काम किया। अब दीपिका रणवीर सिंह की पत्नी हैं और उनकी एक बेटी ‘दुआ’ है, वहीं रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट से शादी की और उनकी बेटी ‘राहा’ 2022 में जन्मी थी।
इस एयरपोर्ट मुलाकात में दीपिका ग्रे को-ऑर्ड सेट में नजर आईं, जिसे उन्होंने ब्लैक सनग्लासेस के साथ पेयर किया था। रणबीर कपूर ऑल ब्लैक आउटफिट में दिखे। वीडियो में दोनों पैपराजी के सामने पोज देते और एक-दूसरे से बात करते दिखाई दिए। दीपिका कार्ट में बैठी थीं, तभी रणबीर ने उन्हें देखकर हाय कहा। इसके बाद दोनों साथ चलते दिखे और गले भी मिले।

फैंस की प्रतिक्रिया –
फैंस इस वीडियो को देखकर काफी उत्साहित हैं और अंदाजा लगा रहे हैं कि दोनों के बीच अब सब ठीक है। पुराने गिले-शिकवे भूलकर दोनों ने दोस्ताना और प्रोफेशनल रिश्ता बनाए रखा है।
अपकमिंग फिल्में –
रणबीर कपूर जल्द ही संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में आलिया भट्ट और विक्की कौशल के साथ नजर आएंगे। इसके अलावा नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में वे भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं। दीपिका पादुकोण दक्षिण के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के साथ एटली की फिल्म AA22xA6 में दिखाई देंगी। इसके अलावा वे सिद्धार्थ आनंद की फिल्म ‘किंग’ में शाहरुख खान, सुहाना खान और अभिषेक बच्चन के साथ नजर आएंगी।
“सिर्फ 27 पैसे लेकर आया था”, बेघर, भूखा और बेरोजगार , जावेद अख्तर की पोस्ट हुई वायरल!