Fact Check
Search

वर्ल्ड वेटलिफ्टिंग चैम्पियनशिप में मीराबाई चानू ने जीता रजत पदक

मीराबाई चानू

वर्ल्ड वेटलिफ्टिंग चैम्पियनशिप में मीराबाई चानू ने फहराया भारत का झंडा : जीता रजत पदकमीराबाई चानू

 

 

नॉर्वे के फोर्डे में आयोजित हुए वर्ल्ड वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में भारत की मीराबाई चानू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक देश के नाम कर लिया है। उन्होंने महिला के 48 किलोग्राम वर्ग में हिस्सा लिया और कुल 199 किलोग्राम भार उठाया। इसमें 84 किलोग्राम स्नैच और 115 किलोग्राम क्लीन एंड जर्क शामिल था।

 

इस मुकाबले में कोरिया की पिछले साल की विश्व चैंपियन री सोंग-गम ने 213 किलोग्राम भार उठाकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। मीराबाई चानू का यह प्रदर्शन भारत के लिए गौरव करने वाला पल है ।

 

 

मीराबाई का शानदार प्रदर्शन जारी

 

मीराबाई का वर्ल्ड चैंपियनशिप में प्रदर्शन शानदार रहा है। 2017 में उन्होंने स्वर्ण पदक जीता था और 2022 में रजत हासिल किया था। 2023 में चोट की वजह से उन्होंने लिफ्ट नहीं किया था। हाल ही में उन्होंने अहमदाबाद में हुई कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2025 में 193 किग्रा वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता था और ग्लासगो 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए क्वालीफाई भी कर लिया। यह जीत उनके लगातार शानदार फॉर्म और भारत के लिए गर्व का पल है। यह भारत का वर्ल्ड वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में 18वां पदक है।

 

इंफाल की एक साधारण परिवार से निकलकर दुनिया के सबसे बड़े मंच पर पदक जीतना मीराबाई की मेहनत और लगन का प्रतीक है।

Shashwat Srijan

Content Writer

Leave a Comment

Your email address will not be published.