Fact Check
Search

बादशाह ने खरीदी 12 करोड़ रुपये की Rolls-Royce

रैपर बादशाह ने 12.45 करोड़ रुपये की Rolls-Royce Cullinan खरीदी। जानिए इसकी खासियतें, उनकी कार कलेक्शन

शाहरुख खान, मुकेश अंबानी जैसी हस्तियों के क्लब में अब बादशाह का नाम दर्जा।

रैपर बादशाह एक बार फिर से ख़बरों में हैं, हाल ही में उन्होंने 12 करोड़ रुपये से ज़्यादा की कीमत वाली रोल्स-रॉयस कलिनन सीरीज़ खरीदी है । यह कार दुनिया की सबसे महंगी और शानदार एसयूवी में से एक है । कई वर्षों पहले, उनके पास पहली कार एक साधारण मारुति सुज़ुकी ज़ेन हुआ करती थी।

Gen वाले लड़के”

इंस्टाग्राम रील में एसयूवी की एक तस्वीर साझा करते हुए बादशाह ने लिखा, “Gen वाले लड़के” । इस गाड़ी के साथ ही बादशाह उन चुनिंदा भारतीय हस्तियों की सूची में शामिल हो गए हैं, जिनके पास रोल्स रॉयस है, जिसमें शाहरुख खान, मुकेश अंबानी, अल्लू अर्जुन, भूषण कुमार और अजय देवगन जैसी हस्तियाँ शामिल हैं।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, बादशाह की कुल संपत्ति 124 करोड़ रुपये है, जिसमें से उनकी कारों की कीमत 30 करोड़ रुपये से अधिक है। रोल्स-रॉयस कलिनन सीरीज़ 2 की मुंबई में कीमत 12.45 करोड़ रुपये से शुरू होती है। इसमें 6.75 लीटर का ट्विन-टर्बो V12 इंजन लगा है, जो 563 बीएचपी की पावर और 850 न्यूटन मीटर का टॉर्क देता है। इस मॉडल का नाम अब तक खोजे गए सबसे बड़े हीरे पर रखा गया है। इसमें खास फीचर्स हैं जैसे इल्यूमिनेटेड ग्रिल, वर्टिकल हेडलाइट्स, पूरा ग्लास पैनल वाला नया डैशबोर्ड है ।

यह कार बादशाह की दूसरी रोल्स-रॉयस है, इससे पहले उनके पास एक रेथ थी। उनके गैराज में कई और भी लग्ज़री कारें हैं, जिनमें पोर्श केमैन, लैम्बोर्गिनी उरुस, ऑडी क्यू8, बीएमडब्ल्यू 640डी, जीप रैंगलर रूबिकॉन, मर्सिडीज-बेंज एस-क्लास और जीएलएस 350डी शामिल हैं।

 

हाल ही में, बादशाह ने अमेरिका का अपना सिंगिंग टूर पूरा किया, जिससे उन्हें 6 मिलियन डॉलर से ज्यादा की कमाई हुई। इस टूर पर खर्च करीब 2 मिलियन डॉलर से अधिक हुआ ।

Shashwat Srijan

Content Writer

Leave a Comment

Your email address will not be published.