Fact Check
Search

तलाक के बाद धनश्री वर्मा का खुलासा बोली “चाहती तो चहल की बेइज़्ज़ती कर सकती थी”

युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा का तलाक मार्च 2025 में हुआ। धनश्री ने रियलिटी शो “Rise and Fall” में खुलकर सोशल मीडिया ट्रोलिंग और अपने अनुभव पर बात की।

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिनर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा का रिश्ता अब बीते दिनों की बात हो चुका है। दोनों का मार्च 2025 में तलाक हो गया। हालांकि कानूनी तौर पर अलग होने के बाद भी यह रिश्ता लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। तलाक के बाद धनश्री को सोशल मीडिया पर भारी ट्रोलिंग झेलनी पड़ी। कई लोगों ने उन्हें “गोल्ड डिगर” कहकर निशाना बनाया। अब पहली बार धनश्री ने एक टीवी रियलिटी शो “Rise and Fall” में इस पूरे मामले पर खुलकर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

शादी से तलाक तक की कहानी

चहल और धनश्री ने दिसंबर 2020 में शादी की थी। शुरू में यह जोड़ी सोशल मीडिया पर “पावर कपल” मानी जाती थी और फैंस के बीच काफी लोकप्रिय रही। लेकिन शादी के कुछ सालों बाद दोनों के बीच मतभेद सामने आने लगे। फरवरी 2025 में दोनों ने आपसी सहमति से तलाक की अर्जी दाखिल की और मार्च 2025 में कोर्ट ने उनके तलाक को मंजूरी दे दी।

सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग की शिकार बनी धनश्री

तलाक के बाद से ही धनश्री सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गईं। कई लोगों ने उन पर सिर्फ पैसे के लिए शादी करने का आरोप लगाया। उन्हें “गोल्ड डिगर” कहकर ट्रोल किया गया। शो के दौरान इस पर प्रतिक्रिया देते हुए धनश्री ने कहा

“मैं डेंटिस्ट हूं, कोरियोग्राफर हूं और यूट्यूबर भी। मैंने अपने दम पर पहचान बनाई है। ऐसे में सिर्फ पैसों के लिए शादी करने का आरोप मेरे लिए बेहद गलत और दुखद है।”

शो में दिया तंज भरा जवाब

“Rise and Fall” शो में जब उनसे पूछा गया कि अगर उन्हें “सोना” चुनना हो तो वह क्या कहेंगी? इस पर धनश्री ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया “यह लाइन मैं नहीं बोल सकती, अगर मैंने बोल दी तो मुझे जो प्यार मिलना चाहिए, वह भी नहीं मिलेगा।” धनश्री का यह जवाब सीधे तौर पर उन पर लगे “गोल्ड डिगर” वाले आरोपों पर तंज माना गया।

चहल की टी-शर्ट पर प्रतिक्रिया

तलाक की सुनवाई वाले दिन युजवेंद्र चहल ने कोर्ट में एक खास टी-शर्ट पहन रखी थी, जिस पर लिखा था “Be Your Own Sugar Daddy”। यह टी-शर्ट मीडिया और सोशल मीडिया दोनों पर चर्चा का विषय बन गई। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए धनश्री ने कहा “अगर मैसेज देना था तो व्हाट्सऐप पर भेज देते। इसके लिए टी-शर्ट पहनकर कोर्ट में आने की क्या जरूरत थी?” धनश्री ने इस कदम को एक “पब्लिसिटी स्टंट” करार दिया।

 

धनश्री ने शो में कहा –

“शादी में जब आप किसी के साथ होते हैं तो उसका सम्मान करना आपकी जिम्मेदारी होती है। चाहती तो मैं भी अपने पति के बारे में बुरा बोल सकती थी, लेकिन मैंने कभी ऐसा नहीं किया। वह मेरा पति था और मैंने हमेशा उसका सम्मान किया।”

धनश्री के इस बयान से साफ है कि उन्होंने रिश्ते के टूटने के बावजूद अपने आत्मसम्मान और मर्यादा को बनाए रखा।

धनश्री के माता-पिता और परिवार ने दिया साथ

धनश्री ने बताया कि इस कठिन दौर में उनके माता-पिता और परिवार हमेशा उनके साथ खड़े रहे। उन्होंने स्वीकार किया कि सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग और नफरत भरे कमेंट्स ने उन्हें और उनके परिवार को मानसिक तौर पर काफी चोट पहुंचाई। लेकिन अब उन्होंने खुद को संभाल लिया है और पूरा ध्यान अपने करियर और आगे की जिंदगी पर लगा रही हैं।

उन्होंने साफ कहा कि फिलहाल उन्हें नए रिश्ते या प्यार में कोई दिलचस्पी नहीं है। अभी उनका फोकस सिर्फ अपने काम और खुद को बेहतर बनाने पर है।

चाहती तो बहुत कुछ कह सकती थी- धनश्री

धनश्री ने यह भी कहा कि तलाक के बाद उनके खिलाफ कई तरह की अफवाहें फैलाई गईं। उन्होंने कहा –

“आपको लगता है मेरे पास कहने को बातें नहीं हैं? मैं चाहती तो बहुत कुछ कह सकती थी, लेकिन मैंने कभी किसी को नीचा नहीं दिखाया।”

फिलहाल धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल का रिश्ता भले ही खत्म हो गया हो, लेकिन सोशल मीडिया और मीडिया की सुर्खियों मे यह रिस्ता हमेशा बना रहता है

Shashwat Srijan

Content Writer

Leave a Comment

Your email address will not be published.