Fact Check
Search

सोशल मीडिया की लत से ज्यादा खतरनाक हैं ये 4 आदतें ,जो करती है आपकी MENTAL HEALTH खराब !

MENTAL HEALTH

दैनिक आदतें जो धीरे धीरे मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावती करती हैं – विशेषज्ञों की सलाह

रोजाना हल्की एक्सरसाइज़ करें – ब्लड फ्लो और याददाशत के लिए शारीरिक गतिविधि जरूरी

 

MENTAL HEALTH पर असर डालने वाली रोज़मर्रा की गलतियाँ

दिमाग हमारे शरीर का सबसे संवेदनशील और महत्वपूर्ण अंग है। शारीरिक फिटनेस की तरह मानसिक स्वास्थ्य का ख्याल रखना भी उतना ही ज़रूरी है। लेकिन अक्सर हमारी दिनचर्या की कुछ साधारण-सी आदतें मानसिक सेहत पर नकारात्मक प्रभाव डालती हैं। आइए जानते हैं वे कौन-सी आदतें हैं जिन्हें सुधारना बेहद ज़रूरी है।

सुबह उठते ही फोन का इस्तेमाल

अधिकतर लोग नींद से जागते ही सबसे पहले मोबाइल चेक करने लगते हैं। यह आदत दिमाग पर अनावश्यक दबाव डालती है और ब्रेन की गतिविधि अचानक तेज़ हो जाती है। इसकी बजाय सुबह मेडिटेशन करना या ताज़ी धूप में समय बिताना मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहतर है।

टॉयलेट में मोबाइल का इस्तेमाल

विशेषज्ञों का कहना है कि टॉयलेट सीट पर बैठकर मोबाइल चलाना स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है। इससे बैक्टीरिया फोन पर चिपक जाते हैं, जो हाथों के ज़रिये शरीर में प्रवेश कर सकते हैं और बीमारियाँ पैदा कर सकते हैं।

जंक फूड का अत्यधिक सेवन

फास्ट फूड या जंक फूड में पोषक तत्वों की कमी होती है। इसके ज़्यादा सेवन से न सिर्फ मोटापा बढ़ता है बल्कि शरीर में सूजन और दिमाग की कार्यक्षमता पर भी असर पड़ता है। हेल्दी डाइट मानसिक सेहत को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाती है।

सोशल मीडिया पर ज़रूरत से ज्यादा समय

रील्स और वीडियो पर घंटों समय बिताने से दिमाग की क्षमता प्रभावित होती है। इसका सीधा असर एकाग्रता और नींद पर पड़ता है। लंबे समय तक यह आदत ‘ब्रेन रोट’ जैसी समस्याओं को जन्म दे सकती है।

शारीरिक गतिविधि की कमी

एक ही जगह घंटों बैठे रहने और नियमित व्यायाम न करने से दिमाग में ब्लड फ्लो कम हो जाता है। इसके कारण याददाश्त और सोचने-समझने
की क्षमता प्रभावित होती है।

दैनिक आदतों में सुधार

• मानसिक स्वास्थ्य

हमारा दिमाग हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है। जैसे हम शारीरिक स्वास्थ्य का ख्याल रखते हैं, वैसे ही मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखना भी जरूरी है।

• फोन से दूरी बनाएं

अधिकतर लोग सुबह उठते ही फोन की ओर दौड़ते हैं। इससे दिमाग तुरंत काम करने लगता है और मानसिक थकान बढ़ती है। विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि सुबह उठकर 5–10 मिनट का मेडिटेशन करें

• आहार और मानसिक स्वास्थ्य

जंक फूड में पोषक तत्व नहीं होते। ज्यादा जंक फूड खाने से शरीर में सूजन, वजन बढ़ना और मानसिक थकान हो सकती है। दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए फल, सब्जियां, प्रोटीन और पर्याप्त पानी लेना जरूरी है।

• डिजिटल डिटॉक्स

सोशल मीडिया पर घंटों बिताना दिमाग की कार्यक्षमता पर असर डालता है। लगातार रील देखने से ध्यान कम होता है और नींद की गुणवत्ता प्रभावित होती है।

• शारीरिक गतिविधि

विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि रोजाना 30 मिनट की हल्की-फुल्की एक्सरसाइज, जैसे वॉक, स्ट्रेचिंग या योग, मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करती है

मानसिक स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए ज़रूरी है कि हम अपने छोटी-छोटी दैनिक आदतों में बदलाव करके मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाया जा सकता है। फोन और जंक फूड से दूरी, नियमित व्यायाम, मेडिटेशन और संतुलित डिजिटल जीवन से आपका दिमाग और शरीर दोनों स्वस्थ रह सकते हैं।

Anushka Pandey

Content Writer

Anushka Pandey as a Anchor and Content writer specializing in Entertainment, Histroical place, and Politics. They deliver clear, accurate, and engaging content through a blend of investigative and creative writing. Bagi brings complex subjects to life, making them accessible to a broad audience.

Leave a Comment

Your email address will not be published.