फाइनल में पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने की थी खूब स्लेजिंग , तिलक वर्मा ने खोली पोल….
एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला भारत में पाकिस्तान के खिलाफ जीत लिया है। इस मैच के दौरान मैदान पर खिलाड़ियों के बीच में बहुत कुछ देखने को मिला। यह मामला यहां तक नहीं रुक जब फाइनल मुकाबले में जीत के बाद भारतीय टीम ने पाकिस्तान व एशियाई क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष मोहसिन नक़वी से सीधे तौर पर ट्रॉफी लेने को मना कर दिया। तब भी वह ट्रॉफी देने के लिए काफी लंबे समय तक पोडियम पर खड़े होकर इंतजार करने लगे। लेकिन कोई भी भारतीय खिलाड़ी उनके हाथ से ट्रॉफी लेने नहीं पहुंचा। जिसके बाद वह ट्रॉफी व टीम इंडिया के मेडल लेकर वहां से अपने होटल रूम में चले गए।
हालांकि एशिया कप जीत के बाद खिलाड़ी भारत वापस लौट आए हैं। वहीं एशिया कप 2025 फाइनल मैच की हीरो रहे स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा भी 29 तारीख को भारत वापस लौटे। इसके बाद उनका जबरदस्त स्वागत हैदराबाद में हुआ। जिस दौरान तिलक वर्मा ने फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान के साथ हुए मैच के दौरान मैदान पर हुई घटनाओं के बारे में बताया।
पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने की स्लेजिंग…
तिलक वर्मा ने बताया कि जब वह बल्लेबाजी करने गए थे। उसे समय उनकी टीम के तीन विकेट गिर चुके थे। टीम पर काफी दबाव था। पाकिस्तान की टीम की ओर से उसे समय तिलक वर्मा को परेशान करने की कोशिश की गई। उनके खिलाड़ी लगातार स्लेजिंग कर रहे थे। और उल्टी सीधी हरकतें कर रहे थे। हालांकि मैंने उन्हें मुंह से जवाब देना ठीक ना समझा। बल्कि मैंने उन्हें अपने खेल के जरिए जवाब देना बेहतर समझा। मैच जीतने के बाद मैंने उन्हें बहुत कुछ सुनाया। हालांकि तिलक ने बताया कि वह बातें जो मैदान पर हुई उन्हें सार्वजनिक तौर से बताई नहीं जा सकती। लेकिन मैंने उन्हें अपने खेल के जरिए जवाब देना ज्यादा बेहतर समझा। और उनकी टीम का घमंड तोड़ दिया।
फाइनल में खेली 69 रनों की शानदार पारी…
आपको बता दे की तिलक वर्मा ने फाइनल मैच के दौरान 69 रनों की नाबाद पारी खेली। जब वह बल्लेबाजी करने गए थे तब भारतीय टीम का स्कोर 20 रन पर तीन विकेट था। उस समय टीम पर बहुत दबाव था। तिलक ने इस दबाव के माहौल से टीम इंडिया को निकाला और लगातार डट के बल्लेबाजी की और भारत को फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ जीत दिलाई। तिलक की इसी पारी की बदौलत भारत ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हराया। इसकी वजह से तिलक फाइनल मुकाबले में मैन ऑफ़ द मैच रहे।