भारतीय T20 कप्तान सूर्यकुमार यादव को ICC ने एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ जीत के बाद विवादित बयान देने पर मैच फीस का 30% जुर्माना लगाया। जानें लेवल 4 नियम और मामला।
भारतीय T20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद आईसीसी की ओर से सजा सुनाई गई है। आईसीसी ने भारतीय कप्तान को आईसीसी के नियम तोड़ने का दोषी माना है। दरअसल भारतीय कप्तान ने एशिया कप में 14 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ हुए मुकाबले में सूर्यकुमार ने जीत के बाद अपनी जीत को पहलगाम हमने में शहीद हुए लोगों व उनके परिवार को समर्पित किया था। जिसको लेकर पीसीबी ने आईसीसी से लेवल 4 के नियम तोड़ने की शिकायत की। जिसमें सूर्यकुमार यादव को दोषी माना गया है।
आखिर क्यों लगा भारतीय कप्तान पर जुर्माना…
भारतीय कप्तान ने जीत के बाद कहा था। कि यह जीत पहलगाम अटैक में अपनी जान गंवाने वाले लोगों को हम समर्पित करते हैं। जिसको लेकर पाकिस्तान बोर्ड ने इसे राजनीतिक मुद्दे से जोड़ दिया। पाकिस्तान बोर्ड ने आईसीसी से कहा जिस तरह पहले गाजा और इजरायल हमले पर आए बयानों को राजनीतिक मुद्दा माना था। यह बयान भी ठीक उसी प्रकार है। ऐसे में भारतीय कप्तान का बयान भी उसी तरह का है। इसके बाद आईसीसी ने सूर्यकुमार यादव पर एक्शन लेते हुए उन्हें मैच फीस का 30% जुर्माना लगाया है।