Fact Check
Search

OTT पर छाया Bigg Boss 19, आर्यन खान की The Bads of Bollywood ने बनाया ग्लोबल रिकॉर्ड!

सलमान खान का शो बना नंबर-1, अहान पांडे की Saiyaara ने मचाया धमाल और आर्यन खान ने Netflix की टॉप-10 लिस्ट में किया धमाकेदार एंट्री

OTT प्लेटफॉर्म्स पर दर्शकों का रुझान लगातार बढ़ रहा है और हर हफ्ते यह रिपोर्ट दिलचस्प आँकड़े लेकर आती है कि कौन-सा शो या फिल्म दर्शकों के बीच सबसे लोकप्रिय रही । हाल ही में 15 से 21 सितंबर की ताज़ा रिपोर्ट में, Bigg Boss 19 नंबर वन शो बनकर उभरा है। वहीं, आर्यन खान की डेब्यू डायरेक्शन सीरीज़ The Bads of Bollywood ने Netflix की ग्लोबल टॉप-10 सूची में जगह बनाकर सबको चौंका दिया। वही दूसरी तरफ़ रियलिटी और नॉन-फिक्शन कंटेंट का क्रेज़ OTT पर सबसे ज़्यादा है।

Bigg Boss 19: सलमान खान होस्टेड इस शो ने लगभग 7.8 मिलियन व्यूअरशिप हासिल की और टॉप पर बना रहा।

Rise & Fall: इस शो ने करीब 4.9 मिलियन व्यूज जुटाए और दूसरे स्थान पर रहा।

Kaun Banega Crorepati 17: अमिताभ बच्चन की मेज़बानी वाला शो 2.8 मिलियन व्यूज के साथ तीसरे स्थान पर रहा।

टॉप फ़िल्में और वेब सीरीज़

नॉन-फिक्शन शोज़ के साथ-साथ फिल्मों और वेब सीरीज़ में भी इस बार दिलचस्प मुकाबला रहा।

The Bads of Bollywood: आर्यन खान की डायरेक्टोरियल डेब्यू सीरीज़ ने सिर्फ चार दिन में Netflix की ग्लोबल टॉप-10 में जगह बनाई।

Saiyaara: अहान पांडे और अनीत पड्डा स्टारर यह फिल्म इस हफ्ते OTT पर सबसे ज़्यादा देखी जाने वाली फिल्म बनी, लगभग 6 मिलियन व्यूज के साथ।

Mahavatar Narsimha: एनिमेटेड पौराणिक फिल्म ने भी दर्शकों का दिल जीता और टॉप-5 फिल्मों में अपनी जगह बनाई।

दर्शक आँकड़े

Bigg Boss 19 — 7.8 मिलियन व्यूज

Rise & Fall — 4.9 मिलियन व्यूज

KBC 17 — 2.8 मिलियन व्यूज

Saiyaara — 6 मिलियन व्यूज

The Bads of Bollywood — ग्लोबल टॉप-10 एंट्री

साथ ही,सोशल मीडिया पर दर्शकों ने अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएँ दीं है। इस हफ्ते की OTT टॉप-15 रिपोर्ट से साफ हो गया कि भारतीय दर्शक किस ओर झुक रहे हैं। Bigg Boss 19 ने नॉन-फिक्शन में अपनी बादशाहत कायम रखी, Saiyaara ने फिल्मों में टॉप स्थान हासिल किया, और The Bads of Bollywood ने ग्लोबल लेवल पर इंडिया का झंडा बुलंद किया। OTT का यह बढ़ता ट्रेंड सिर्फ़ मनोरंजन नहीं, बल्कि भारतीय सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री के लिए भी एक नया संकेत है — दर्शक अब क्वालिटी कंटेंट तलाश में हैं।

admin

Hi I am admin

Leave a Comment

Your email address will not be published.