वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम का ऐलान। शुभमन गिल कप्तान, रवींद्र जडेजा उपकप्तान, करूण नायर टीम से बाहर। जानें पूरा स्क्वाड और मुकाबलों की तारीखें।
क्रिकेटः वेस्टइंडीज के साथ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया हैं। टीम एशिया कप के बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की घरेलू सीरीज खेलेगी। टीम की कमान शुभमन गिल के हाथ दी गई है । गिल को इसी साल इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान बनाया गया था । उन्होनें बतौर कप्तान अपनी पहली सीरीज ड्रॉ कराई थी। अब वह घरेलू मैदान पर पहली बार भारतीय टेस्ट टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे । वहीं रवींद्र जडेजा को टीम का उपकप्तान नियुक्त किया गया है।
नायर हुए बाहर…
इंग्लैंड के खिलाफ 8 साल बाद टीम मे वापसी करने वाले करूण नायर को टीम से फिर बाहर का रास्ता दिखा दिया गया हैं इंग्लैंड दौरे पर नायर को 8 साल बाद टीम मे जगह मिली थी लेकिन वे उस दौरे पर अच्छा प्रर्दशन नहीं कर सके उन्होंने 5 मैचों की सीरीज मे 4 मैच खेले जिसमे 26 के औसत से वे 205 रन ही बना सके।
कब और कहा खेले जाएगें मुकाबलें
ये घरेलू 2 मैचों की सीरीज की शुरूआत 2 अक्तूबर से होनी हैं। सीरीज का पहला मुकाबला 2-6 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं दूसरा मुकाबला 10-14 अक्टूबर को दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में खेला जाना हैं।
भारतीय टीम का स्कावड
शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्डी, एन जगदीशन, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और कुलदीप यादव।