Fact Check
Search

‘या अली’ फेम ज़ुबीन गर्ग की सिंगापूर में स्कूबा डाइविंग करते वक्त हुई मौत, सदमे में फिल्मी जगत

ज़ुबीन गर्ग

सुप्रसिद्ध गायक ज़ुबीन गर्ग का सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग के दौरान निधन हो गया है ।

प्रधानमंत्री नरेंद्र  मोदी,  नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और असम के मुख्यमंत्री ने जुबिन के निधन पर शोक व्यक्त किया है ।

“या अली” गीत से प्रसिद्ध जुबिन ने 40+ भाषाओं में लगभग 38,000 गीत गाए।

 

बॉलीवुड के सुप्रसिद्ध गायक जुबिन गर्ग का सिंगापुर में निधन हो गया है । जुबिन स्कूबा डाइविंग  के लिए गए हुए थे, सांस लेने की दिक्कत आने की शिकायत होने पर उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन जुबिन को बचाया नहीं जा सका।

 प्रमुख हस्तियों ने जताया शोक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सुप्रसिद्ध गायक जुबिन गर्ग के अचानक निधन से मैं स्तब्ध हूँ। संगीत के लिए उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। उनकी परिवार और समर्थकों के लिए मेरी संवेदना  है। ओम शांति।

नेता विपक्ष राहुल गांधी ने भी जुबिन गर्ग के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि यह बहुत ही दुखद हादसा है। उनकी आवाज़ ने एक पीढ़ी को पहचान दी है। असमिया संगीत को एक नया रूप देने के लिए वह हमेशा याद किए जाएंगे।

वहीं असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा ने भी जुबिन के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि असम ने आज अपना एक लाड़ला बेटा खो दिया है। जुबिन असम के लिए क्या अहमियत रखते थे, यह बताने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। वे बहुत जल्दी चले गए।

जुबिन, नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल के लिए तीन दिनों के लिए सिंगापुर गए थे। जुबिन को 20 सितंबर को परफॉर्मेंस देनी थी। जुबिन गर्ग इमरान हाशमी की फिल्म गैंगस्टर  के गाने “या अली” के लिए बहुत अधिक प्रसिद्ध  हुए थे। जुबिन 52 वर्ष के थे और अपने फिल्मी करियर में 40 से अधिक भाषाओं में उन्होंने लगभग 38,000 गाने गाए हैं।

 

Leave a Comment

Your email address will not be published.