Search

मनीष तेवारी का “Nepo Kids” पोस्ट बना सियासी बम, राहुल गांधी पर बीजेपी का वार

मनीष तेवारी का "Nepo Kids" पोस्ट बना सियासी बम

कांग्रेस नेता मनीष तेवारी के “Nepo Kids” पोस्ट से सियासी भूचाल।

श्रीलंका, बांग्लादेश, नेपाल की राजनीति का उदाहरण देते हुए वंशवाद पर सवाल उठाए।

बीजेपी ने इसे राहुल गांधी से जोड़ा और हमला बोला। सोशल मीडिया पर #NepoKids और #ManishTewari ट्रेंड।

 

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तेवारी के एक सोशल मीडिया पोस्ट ने सियासी हलचल तेज कर दी है। तिवारी ने श्रीलंका, बांग्लादेश, नेपाल की राजनीति का हवाला देते हुए लिखा कि “वंशवाद (डायनेस्टी), अधिकारवादी सोच और राजनीतिक परिवारवाद अब जनता के लिए स्वीकार्य नहीं रह गए हैं।” पोस्ट में उन्होंने “Nepo Kids और Dynasts” जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया। पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर #NepoKids और #ManishTewari ट्रेंड करने लगे।

हालांकि तेवारी ने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन बीजेपी ने तुरंत इसे राहुल गांधी से जोड़ दिया और उन पर तीखा हमला बोला। बीजेपी आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने कहा कि “तेवारी का इशारा साफ है, राहुल गांधी ही देश के सबसे बड़े नेपो किड हैं।”

तेवारी की टिप्पणी को कांग्रेस के अंदरूनी मतभेद की ओर इशारा माना जा रहा है। पार्टी लंबे समय से राहुल गांधी के नेतृत्व को लेकर सवालों का सामना करती रही है। हालांकि तेवारी ने बाद में स्पष्ट किया कि उनका पोस्ट किसी एक व्यक्ति पर नहीं था, बल्कि श्रीलंका, बांग्लादेश और नेपाल की राजनीति में हालिया बदलावों की तरफ संकेत था।

अमित मालवीय को करारा जवाब देते हुए तेवारी ने कहा

“काश, कुछ लोग बड़े हो जाते और हर बात का राजनीतिक मतलब निकालने की आदत छोड़ देते।”

भाजपा का हमला

बीजेपी नेताओं ने तेवारी के बयान को हाथों हाथ लिया और कांग्रेस नेतृत्व पर सीधा वार किया। उन्होंने कहा कि यह पोस्ट साबित करता है कि कांग्रेस में ही राहुल गांधी की स्वीकार्यता पर सवाल उठ रहे हैं।

बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा “जब अपनों को ही राहुल गांधी में नेतृत्व नहीं दिखता, तो देश उनसे उम्मीद क्यों करे?”

यूपी के मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने तंज कसा “कांग्रेस के भीतर सच बोलने वालों की संख्या अब बढ़ने लगी है, क्योंकि जनता वंशवाद को ठुकरा रही है।”

कांग्रेस के कुछ नेताओं ने तेवारी का बचाव करते हुए कहा कि यह उनकी व्यक्तिगत राय है और पार्टी के अंदर विचारों की स्वतंत्रता है। वहीं, समाजवादी पार्टी ने इसे कांग्रेस का अंदरूनी मसाला बताया।

admin

Hi I am admin

Leave a Comment

Your email address will not be published.