यूट्यूबर सौरभ जोशी को जान से मारने की धमकी, ‘ भाऊ गैंग ‘ ने फिरौती में मांगे 5 करोड़

उत्तराखण्ड के हल्द्वानी के रहने वाले यूट्यूबर सौरभ जोशी को जान से मारने की धमकी मिली है, ये पहला मामला नहीं है जब किसी यूट्यूबर को फिरौती देने और जान से मारने की धमकी दी गई हो,बीते कुछ दिन पहले हरियाणा के यूट्यूबर एलविश यादव के गुरुग्राम स्थित घर पर भी कुछ अपराधियों ने गोलियां चलाई थीं। सौरभ जोशी के अनुसार नैनीताल जिले के हल्द्वानी के रामपुर रोड पर स्थित ओलिविया कॉलोनी के उनके घर पर 15 सितंबर को उनके आधिकारिक मेल पर 5 करोड़ रूपए देने की बात कही गई ऐसा न करने पर परिवार के किसी एक सदस्य को जान से मारने की धमकी भी मिली है। धमकी भरा ये मेल उनको ‘ भाऊ गैंग ‘ की तरफ से मिला है।
यूट्यूबर ने दर्ज करवाई FIR
मामले की जानकारी देते हुए सौरभ जोशी ने पुलिस प्रशासन को मामला दर्ज कराया है। प्रशासन की टेक्निकल टीम प्राप्त ईमेल की जाँच में जुटी है, पुलिस का कहना है की जल्द ही धमकी देने वाले लोग को हिरासत में ले उनके ऊपर कार्यवाही की जाएगी और जेल भेजा जाएगा। पुलिस ने तब तक उन्हें सुरक्षा प्रदान करने की बात कही है।
गैंग ने दिया 5 दिन का समय
भाऊ गैंग ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर यूट्यूबर ने उन्हें 5 दिन के भीतर रुपए नहीं दिए तो या तो उन्हें जान से मार दिया जायेगा या उनके परिवार के किसी एक सदस्य को, इस धमकी से यूट्यूबर का पूरा परिवार दहशत में है,मामले की जानकारी पुलिस को मिलते ही अपने खोजबीन में लग गई है, सौरभ के घर के आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल को आने जाने वाले लोगों पर नजर रखी जा रही है। पुलिस की टेक्निकल टीम मेल की जांच में जुटी हुई है।
पुलिस ने क्या कहा
एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने अपने बयान में बताया कि मामले की सूचना मिलते ही गंभीरता से जांच किया जा रही है,हमारी टेक्निकल टीम मेल का पता लगा लेगी, धमकी देने वाले लोगों को जल्द ही हिरासत में ले उन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आगे उन्होंने कहा की कुछ लोगों हिरासत में लिया जा चुका है जिनसे पूछताछ की जा रही है। आपको बता दे कि 2024 में सौरभ जोशी को उत्तर प्रदेश के बदायूं से एक लड़के ने जान से मारने की धमकी दी थी।