Fact Check
Search

यूपी में कांग्रेस-समाजवादी पार्टी का सुपड़ा साफ होगा- मुख्तार अब्बास नक़वी का दावा

भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नक़वी ने कांग्रेस और सपा पर हमला बोला, कहा “सुपड़ा साफ़” होगा और भाजपा की लहर पूरे देश में दिखेगी।

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख़्तार अब्बास नक़वी ने शुक्रवार को कांग्रेस और उसके सहयोगियों पर जमकर हमला बोला है । उन्होंने कहा कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी की राजनीति अब खत्म होने की ओर है और आने वाले चुनाव में उत्तर प्रदेश समेत पूरे देश में इन दलों का “सुपड़ा साफ़” हो जाएगा।

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक़ नक़वी ने विपक्ष पर जनादेश को बदनाम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का “वोट चोरी का हॉरर शो” पूरी तरह फ्लॉप साबित हुआ है। कांग्रेस और उसके सहयोगी जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन लोग सच जान चुके हैं।

“पहाड़ जैसे सच को झाड़ियों में नहीं छिपाया जा सकता,” नक़वी ने कहा।

उन्होंने कांग्रेस पर “डायनेस्टी पॉलिटिक्स” को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। साथ ही तंज कसा कि कांग्रेस ने लोकतंत्र को बंधक बनाने की साजिश रची है। उसका सुसाइड स्क्वॉड जिस “हाइड्रोजन बम” की धमकी दे रहा था, वह एक मामूली “वॉटर बैलून” निकला।

मोदी सरकार की उपलब्धियों का ज़िक्र

नकवी ने कहा कि मोदी सरकार लगातार तीसरी बार सत्ता में आई है और पार्टी ने विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं।

“इक़बाल, ईमान और इंसाफ के संकल्प के साथ केंद्र सरकार सुशासन की यात्रा को आगे बढ़ा रही है। यही कारण है कि कांग्रेस और उसके साथी दल निराशा और हताशा में उलझे हैं।” नकवी ने कहा

कांग्रेस और सहयोगी दलों पर निशाना

नकवी ने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल जनता के बीच भ्रम फैला कर सत्ता हासिल करना चाहते हैं। “इन पार्टियों का उद्देश्य या तो परिवार के लिए सत्ता हासिल करना है या दूसरों के लिए मुश्किल खड़ी करना है। विपक्ष अराजकता का माहौल बना रहा है और खुद ही अपने जाल में फंसता जा रहा है,” उन्होंने कहा।

अवैध वोटों पर टिप्पणी

नक़वी ने कहा कि लोकतंत्र को पारदर्शी बनाने के लिए वैध वोटों की पहचान जरुरी है। उन्होंने कहा, “कुछ लोग अवैध वोट बचाने में लगे हैं, जबकि ज़रुरी है की असली मतदाताओं की सुरक्षा की जाए”

नक़वी ने भरोसा जताया कि उत्तर प्रदेश समेत पूरे देश में भाजपा की लहर साफ़ नज़र आ रही है। उनका मानना है कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी को जनता मैदान से बाहर कर देगी।

admin

Hi I am admin

Leave a Comment

Your email address will not be published.