राहुल गांधी केरल दौरे पर, केंद्र सरकार पर फिर लगाया वोट चोरी का आरोप।
बोले – मेरे पास “हाइड्रोजन बम” जैसे सबूत हैं, PM ने वोट चोरी से पाई सत्ता।
मुख्य चुनाव आयुक्त पर भी वोट चोरों की रक्षा करने का गंभीर आरोप।

लोकसभा में नेता विपक्ष और सांसद राहुल गांधी शनिवार को केरल दौरे पर पहुंचे। वायनाड में एक कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए फिर वोट चोरी के आरोप लगाए। राहुल गांधी ने केरल की तारीफ करते हुए केरल की लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सराहा और पूर्व मुख्यमंत्री ओमान चांडी की विनम्रता की तारीफ भी की।
वोट चोरी की बात दोहराई
केंद्र की भाजपा सरकार पर हमला करते हुए राहुल गांधी ने दोबारा वोट चोरी की बात कही और कहा कि उनके पास हाइड्रोजन बम सबूत के रूप में है जो साबित करेगा कि प्रधानमंत्री ने वोट चोरी करके सत्ता हासिल की है इसके अलावा उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर वोट चोरी करने वालों की रक्षा करने का आरोप दोहराया है।
केरल की तारीफ
राहुल गांधी ने केरल की लोकतांत्रिक परंपरा की तारीफ की और पूर्व मुख्यमंत्री ओमान चांडी की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि कुछ नेता अहंकारी हो जाते हैं लेकिन ओमान चांडी हमेशा विनम्र बने रहे।
प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लगाया था आरोप
राहुल गांधी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाया था कि कर्नाटक में कांग्रेस वोटर्स को सिस्टमैटिक तरीके से निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि 2023 के चुनाव में आलंद विधानसभा क्षेत्र में 6,018 वोट डिलीट किए गए, जिनमें आदिवासी, अल्पसंख्यक, ओबीसी और कांग्रेस समर्थक शामिल हैं।
राहुल ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर आरोप लगाया था कि वे वोट चोरों की मदद कर रहे हैं। और अलग-अलग राज्यों में सेंट्रलाइज्ड सिस्टम के जरिए वोट डिलीट और जोड़ने का काम हो रहा है।
उन्होंने चुनाव आयोग से जवाब देने को कहा और बोले अन्यथा इसे संविधान की हत्या और वोटिंग प्रक्रिया में हेरफेर माना जाएगा।