Search

Asia Cup 2025 में आज ओमान से भिड़ेगी टीम इंडिया…. दोनों टीमों के बीच पहला अंतर्राष्ट्रीय मुकाबला!

Asia Cup 2025 में टीम इंडिया आज ओमान के साथ अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेलेगी।

भारत पहले ही सुपर 4 में क्वालीफाई कर चुका है।

 

मुख्य बातें

  • भारत का ओमान के बीच पहला अंतर्राष्ट्रीय मुकाबला।
  •  सुपर 4 मुकाबले के लिए शीर्ष पर टीम इंडिया।
  •  सुपर 4 की रेस से बाहर हो चुकी ओमान।

Asia Cup 2025 : एशिया कप 2025 में आज ग्रुप स्टेज का आखिरी मुकाबला खेला जाना है। यह मुकाबला भारत और ओमान के बीच अबू धाबी में खेला जाएगा। यह मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए बेहद खास होगा क्योंकि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहली बार भारत और ओमान की टीम आपस में खेलते हुए नजर आएगी। हालांकि इस मुकाबले के नतीजे का असर सुपर 4 के मुकाबले के लिए महत्वपूर्ण नहीं है। क्योंकि भारत पहले ही सुपर के मुकाबले के लिए क्वालीफाई कर चुकी है और वहीं ओमान की टीम का एशिया कप 2025 में सफर इस मुकाबले के साथ ही समाप्त हो जाएगा।

जाने क्या है प्वाइंट्स टेबल पर दोनों टीमों का हाल

भारत ने अब तक एशिया कप 2025 के दौरान दो मुकाबला खेले हैं। पहला यूएई और दूसरा पाकिस्तान के विरुद्ध। जहाँ दोनों ही मुकाबलो में अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत में बड़ी ही आसानी से जीत अपने नाम की। जिसकी वजह से प्वाइंट्स टेबल पर 4 अंकों के साथ भारत पहले पायदान पर मौजूद है। वहीं ओमान ने भी अब तक अपने दोनों ही मुकाबले यूएई और पाकिस्तान के साथ खेले हैं। जिसमें ओमान को दोनों ही मुकाबले में कडी हार का सामना करना पड़ा। जिस कारण ओमान पॉइंट्स टेबल पर 0 अंक के साथ चौथे पायदान पर मौजूद है।

दोनों टीमों के बीच पहला अंतरराष्ट्रीय मुकाबला

आपको बता दे कि भारत ने अब तक ओमान के साथ कोई भी अंतर्राष्ट्रीय मुकाबला नहीं खेला हैं। भारत और ओमान के बीच एशिया कप में यह पहला अंतरराष्ट्रीय T20 मुकाबला है। एशिया कप 2025 के दौरान यह पहली बार होगा कि दोनों टीम में आपस में भिड़ेगी।

भारतीय टीम स्क्वॉड


सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, रिंकू सिंह।

ओमान टीम स्क्वॉड

जतिंदर सिंह (कप्तान), हमद मिर्ज़ा, विनायक शुक्ला (विकेटकीपर), सुफ़्यान यूसुफ (विकेटकीपर), आशिष ओदड़ेड़ा, आमिर कलीम, मोहम्मद नदीम, सुफ़्यान मेहमूद, आर्यन बिष्ट, करण सोनवाले, ज़िक्रिया इस्लाम, हसनैन अली शाह, फैज़ल शाह, मोहम्मद इमरान, नदीम खान, शकील अहमद, समय श्रीवास्तव।

admin

Hi I am admin

Leave a Comment

Your email address will not be published.