Fact Check
Search

पाकिस्तान का बड़ा दावा, मैच रेफरी ने मांगी माफी; वीडियो में आवाज़ गायब!

पाकिस्तान का बड़ा दावा, मैच रेफरी ने मांगी माफी; वीडियो में आवाज़ गायब!

 

हैंडशेक विवाद को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की ओर से मैच रेफरी को हटाने की माँग लगातार आईसीसी से की जा रही थी। आईसीसी ने पाकिस्तान की इस माँग को सीधे तौर पर खारिज कर दिया। इसके बाद पाकिस्तान ने यूएई के खिलाफ होने वाले मैच को खेलने से भी मना कर दिया था। हालाँकि पाकिस्तान की यह नौटंकी ज्यादा देर नहीं चली और अंत में उन्हें यह मैच खेलना पड़ा। जिसके कारण यूएई और पाकिस्तान का मुकाबला देरी से शुरू हुआ। लेकिन अब इस मामले पर पाकिस्तान की ओर से एक वीडियो साझा किया गया है।

 

आखिर क्या है वीडियो का सच?

 

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की ओर से सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया गया है, जिसमें एंडी पायक्रॉफ्ट पाकिस्तान टीम के मैनेजर, कोच और कप्तान के साथ बैठे नज़र आ रहे हैं। हालांकि इस वीडियो में कोई ऑडियो नहीं है। बोर्ड की ओर से दावा किया गया है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एंडी पायक्रॉफ्ट की हरकतों पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। एंडी पायक्रॉफ्ट ने 14 सितंबर की घटना को गलतफहमी का नतीजा बताया और माफी मांगी है। आईसीसी ने 14 सितंबर के मैच के दौरान हुए आचार संहिता उल्लंघन की जांच कराने की बात कही है।

 

म्यूट वीडियो शेयर कर किया दावा….

 

 

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की ओर से जो वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया गया है, उसमें पाकिस्तान का दावा है कि वीडियो में मौजूद मैच रेफरी अपनी गलती को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और पाकिस्तानी कप्तान से माफी मांग रहे हैं। लेकिन शेयर किया गया वीडियो पूरी तरह से म्यूट है। इसमें कोई भी बातचीत सुनाई नहीं दे रही है। इस कारण यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि वीडियो में वास्तव में क्या बातचीत हो रही है। हालांकि टाइम्स ऑफ़ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, मौजूदा वीडियो में पायक्रॉफ्ट पाकिस्तानी टीम से संभावित गलतफहमी पर बात कर रहे हैं, न कि माफी मांग रहे हैं।

 

साबुन, शैम्पू और कॉफ़ी होंगे सस्ते! GST सुधारों से आम लोगों को होगा बड़ा फायदा

सुपर 4 के मुकाबले में फिर भिड़ेंगे भारत पाक ,क्या पाकिस्तान करेगा फिर कोई नई नौटंकी !

 

admin

Hi I am admin

Leave a Comment

Your email address will not be published.