पंजाब दशकों की सबसे बड़ी बाढ़ आपदा से जूझ रहा है। अब तक 56 लोगों की मौत
राहुल गांधी ने अजनाला के घोनेवाल गांव का दौरा कर प्रभावित परिवारों से मुलाकात की।
पीएम मोदी ने 1,600 करोड़ की मदद की घोषणा की।
बाढ़ से जूझ रहे पंजाब में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को दौरा कर हालात का जायजा लिया। अमृतसर के अजनाला स्थित घोनेवाल गांव में उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात की ।अजनाला का घोनेवाल गांव बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्रों में शामिल है। यहाँ पानी भर जाने से ग्रामीणों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है।
इस दौरान उनके साथ पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग, विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा और अमृतसर के सांसद गुरजीत सिंह औजला समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
56 मौतों के बीच पंजाब बाढ़ का दर्द — राहुल गांधी पहुंचे अजनाला, ग्रामीणों से मिले; पीएम मोदी पहले ही कर चुके 1,600 करोड़ की मदद का ऐलान
पंजाब झेल रहा दशकों की सबसे बड़ी बाढ़ आपदा
पंजाब इस समय दशकों की सबसे गंभीर बाढ़ आपदा से जूझ रहा है। सतलज, व्यास और रवि नदियों के उफान के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के जलग्रहण क्षेत्रों में भारी बारिश ने हालात और बिगाड़ दिए हैं। लगातार बारिश के कारण पंजाब में बाढ़ की स्थिति और भी गंभीर हो गई है।
अब तक 56 लोगों की मौत
राज्य सरकार के मुताबिक बाढ़ से अब तक 56 लोगों की मौत हो चुकी है। हजारों लोग प्रभावित हुए हैं और कई गांवों में सामान्य जीवन पूरी तरह से ठप है।
पीएम मोदी ने किया था हवाई सर्वेक्षण
इससे पहले 9 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वे किया था। पीएम मोदी ने स्थिति का जायजा लेने के बाद 1,600 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की थी।