असम दौरे पर पीएम मोदी ने कांग्रेस पर घुसपैठियों को संरक्षण देने और राज्य की डेमोग्राफी बदलने का आरोप लगाया। साथ ही नुमालिगढ़ में ₹5,000 करोड़ के बांस-आधारित एथेनॉल प्लांट का उद्घाटन किया। जानें क्या कहा
मोदी ने कहा “भगवान शिव का भक्त हूँ, सारा ज़हर निगल लेता हूँ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को असम के दौरे पर थे, जहाँ उन्होंने दारांग और गोलाघाट (नुमालीगढ़) में 19,000 करोड़ रुपये के इंफ्रास्ट्रक्चर और औद्योगिक प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास किया।इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और भाजपा सरकार की उपलब्धियों को जनता के सामने रखा।
कांग्रेस की “भूपेन हजारिका” पर टिप्पणी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जब भूपेन हजारिका जी को मैंने भारत रत्न दिया था, तो कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने कहा था कि “मोदी नाचने-गाने वालों को भारत रत्न दे रहा है।”
मोदी: “भगवान शिव का भक्त हूँ, सारा ज़हर निगल लेता हूँ”
मोदी ने कहा कि कांग्रेस उन्हें कितनी भी गालियाँ दे, वह भगवान शिव के भक्त हैं और सारा ज़हर निगल जाते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में गरीबों को ठुकराया गया और आदिवासी समाज के साथ अन्याय हुआ। भाजपा सरकार का मंत्र है—“नागरिक देवो भवः”—और हमारी प्राथमिकता है कि देश के हर नागरिक को सुविधा मिले।
शनिवार शाम गुवाहाटी में प्रधानमंत्री मोदी भूपेन हजारिका की विशेष श्रद्धांजलि सभा में भी शामिल हुए।
गरीब और आदिवासी समाज का ज़िक्र
प्रधानमंत्री ने कहा कि लंबे समय तक कांग्रेस के कार्यकाल में गरीबों को नज़रअंदाज़ किया गया और जनजातीय समाज के साथ ऐतिहासिक अन्याय हुआ। भाजपा सरकार इस अन्याय को सुधारने में जुटी है।
वोटबैंक के लालच में कांग्रेस ने दिया घुसपैठियों को संरक्षण
मोदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने वोटबैंक की राजनीति के लिए घुसपैठियों को ज़मीन दी और असम की डेमोग्राफी को बिगाड़ दिया, लेकिन असम की जनता भाजपा सरकार के साथ मिलकर इस चुनौती का डटकर सामना कर रही है।
कांग्रेस ने असम को हिंसा और अलगाव दिया!
प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने असम और अन्य उत्तर-पूर्वी राज्यों को अलगाव, हिंसा और विवाद दिए।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने असम के महान सपूतों को भी सम्मान नहीं दिया, जबकि भाजपा सरकार असम की पुरानी पहचान और संस्कृति को संरक्षित करते हुए उसे आधुनिक पहचान से जोड़ रही है।
उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा सरकार असमिया भाषा को शास्त्रीय भाषा का दर्जा दे रही हैl
बांस से बनेगा एथेनॉल
ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री ने नुमालीगढ़ (गोलाघाट) में 5,000 करोड़ रुपये की लागत से बने बांस-आधारित एथेनॉल प्लांट का उद्घाटन किया।
मोदी ने कहा कि बदलते समय में भारत को तेल और गैस के विकल्प में नए ईंधन की आवश्यकता है और अब बांस से एथेनॉल बनाने की शुरुआत हो चुकी है।
उन्होंने कहा कि इस प्लांट से—
किसानों को सीधा लाभ होगा और युवाओं के लिए हज़ारों नए रोज़गार के अवसर मिलेंगे
घुसपैठियों के जरिए डेमोग्राफी बदलने की साज़िश
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस कुछ पार्टियों और राष्ट्रविरोधी ताकतों को संरक्षण देती रही है। भारत की सेवा करने के बजाय कांग्रेस पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवादियों को समर्थन करती रही।
उन्होंने कांग्रेस नेताओं को चुनौती दी कि वे दिखाएँ कि घुसपैठियों को हटाने के लिए उन्होंने कौन से कदम उठाए। मोदी ने कहा कि घुसपैठियों को संरक्षण देने वाली कांग्रेस को देश कभी माफ़ नहीं करेगा और उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।