रामा राव बोले राहुल गांधी वोट चोरी की बात करते हैं, लेकिन तेलंगाना में “विधायक चोरी” पर चुप
भारत राष्ट्र समिति( बीआरएस )के कार्यकारी अध्यक्ष के टी रामा राव कांग्रेस पर जमकर बरसे है । रामा राव ने राहुल गांधी पर निशाना साधा और उन्हें साजिशकर्ता कहा रामा राव का यह निशाना विधायकों के कांग्रेस में जाने को लेकर था। रामाराव ने कहा कि जहां राहुल गांधी लगातार वोट चोरी का मुद्दा उठाते रहे हैं। वहीं तेलंगाना में विधायकों की चोरी पर उनके मुंह से एक शब्द नहीं निकल रहा है यह काम तो वोट चोरी से भी ज्यादा घिनौना काम है।
जवाब दें राहुल
रामा राव ने मांग की कि राहुल गांधी को इन मुद्दों पर जवाब देना चाहिए जो नेता बीआरएस के टिकट पर चुनाव लड़े और जीते और बाद में जिन्होंने कांग्रेस ज्वाइन कर ली। कांग्रेस पार्टी की भूमिका इस शर्मनाक कृत्य में साफ है।
इसके बाद रामा राव ने कांग्रेस के नेताओं द्वारा सोशल मीडिया पर डाली गई कुछ फोटो के बारे में जिक्र किया। जिसमें यह विधायक राहुल गांधी के साथ फोटो खींचते नजर आ रहे थे और दिल्ली में दिखाई दे रहे थे। रामा राव का मानना है कि इस प्रकार के काम लोकतंत्र को कमजोर कर रहे है और लोगों के विश्वास को भी कम करते है। उनका कहना है कि कांग्रेस सरकार लोगों के मुद्दों को सुलझाने की जगह और असंवैधानिक कामों में लगी हुई है ताकि अपने विपक्षियों को कमजोर कर सके। इससे पहले बीआरएस के 10 विधायकों ने कांग्रेस को ज्वाइन किया था।
अंदरूनी कलह से जूझ रही बीआरएस
भारत राष्ट्र समिति इस समय अंदरूनी कलह से जूझ रही है। जहां उसके विधायक पार्टी छोड़ अन्य दलों का रुख कर रहे हैं। वहीं एक हफ्ते पहले पार्टी के प्रमुख के चंद्रशेखर राव ने अपनी ही बेटी के कविता को बीआरएस से निकाल दिया था। के कविता पर बीआरएस के वरिष्ठ नेताओं की आलोचना का आरोप लगा था। के कविता का दिल्ली के कथित शराब घोटाले में भी नाम आया था।