कर्नाटक में गणेश विसर्जन में बेकाबू ट्रक ने लोगों को रौंदा 8 की मौत, 20 से ज्यादा घायल

कर्नाटक के हासन तालुका में शुक्रवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। मोसाले होसाहली रेलवे फाटक के पास गणेश विसर्जन जुलूस में शामिल भीड़ को एक बेकाबू ट्रक ने कुचल दिया। इस घटना में 8 लोगों की मौत हो गई और 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए।
कैसे हुआ हादसा
शुक्रवार रात करीब पौने 9 बजे ट्रक ने पहले एक बाइक को टक्कर मारी और फिर डिवाइडर से टकराने के बाद जुलूस में घुस गया। ट्रक की चपेट में आने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
मृतक और घायल
हासन की डिप्टी कमिश्नर के.एस. लता कुमारी ने बताया कि हादसे में 8 लोगों की मौत हुई है और 20 से अधिक लोग घायल हैं, जिनका इलाज KIMS अस्पताल और अन्य सरकारी अस्पतालों में चल रहा है।मृतकों में से 5 इंजीनियरिंग छात्र बताए जा रहे हैं। मृतकों के शवों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के शवगृह भेजा गया है। घायलों को हासन और आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
भीड़ ने ड्राइवर को पीटा
हादसे के बाद गुस्साई भीड़ ने ट्रक ड्राइवर को ट्रक से निकालकर पीटा। इसके बाद उसे पुलिस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पीएम मोदी ने जताया शोक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख व्यक्त किया और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने घोषणा की है कि
हर मृतक के परिजन को ₹2 लाख की आर्थिक सहायता दी जाएगी। घायलों को ₹50,000 की मदद दी जाएगी।
AI वीडियो पर विवाद : वीडियो में पीएम की माँ का अपमान, बिहार कांग्रेस ने शुरू करी जांच 2025
22 सितंबर से दवाइयाँ और मेडिकल उपकरण होंगे सस्ते!– जानिए कितनी होगी आपकी जेब में बचत
वोट चोरी का मुद्दा उठाने वाले राहुल गांधी, ‘विधायक चोरी’ पर क्यों खामोश ? रामाराव का सवाल