Fact Check
Search

बर्खास्त संविदा कर्मियों पर पटना पुलिस ने भांजी जमकर लाठियाँ, आखिर क्या मांग रहे है ये कर्मचारी

बर्खास्त संविदा कर्मियों पर पटना पुलिस ने भांजी जमकर लाठियाँ

पटना पुलिस ने भाजपा मुख्यालय पहुंचे, बर्खास्त संविदा कर्मियों पर जमकर लाठियाँ भांजी है मांगे पूरी न होने पर ये प्रदर्शनकारी भाजपा मुख्यालय गए थे क्या है पूरा माजरा

पटना में बर्खास्त संविदा कर्मियों पर पुलिस ने भाजपा मुख्यालय पहुंचने पर लाठीचार्ज किया। 7,000 से अधिक कर्मचारियों की सेवा समाप्त होने के बाद वे नियमितीकरण और पुनः बहाली की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे।

पटना :  पटना पुलिस ने बर्खास्त किए गए संविदा कर्मचारियों पर लाठीचार्ज किया है। ये प्रदर्शनकारी प्रदर्शन करते-हुए भाजपा मुख्यालय पहुंचे थे। लाठीचार्ज में कुछ कर्मचारियों को चोटें आई है। ये कर्मचारी गर्दनीबाग में प्रदर्शन कर रहे थे लेकिन समस्या का निराकरण नहीं होने पर इन्होंने भाजपा कार्यालय का रुख किया था। इन कर्मचारियों का आरोप है कि  सरकार करोड़ों नौकरियों की बात करती है और हम लोगों को नौकरी से निकाल दिया गया है।

बर्खास्त संविदा कर्मियों पर पटना पुलिस ने भांजी जमकर लाठियाँ

चेतावनी के बाद किया था  7000 को बर्खास्त

गौरतलब है कि बिहार में हड़ताल पर गए 7,000 से अधिक विशेष सर्वेक्षण कर्मियों की सेवा कुछ वक्त पहले समाप्त कर दी गई थी। ये कर्मचारी लंबे समय से नियमितीकरण की मांग कर रहे थे। हड़ताल ने राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की मुसीबते बढ़ा दी थी।अंतिम अल्टीमेटम देने के बाद भी जब ये कर्मचारी ड्यूटी पर वापस नहीं लौटे, तब राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने सख्त कदम उठाते हुए उनकी सेवाएं समाप्त करने का ऐलान किया था।

क्या चाहते हैं संविदा कर्मी

हड़ताल पर गए सेवा कर्मी नियमित सेवा की मांग कर रहे हैं उनका कहना था कि संविदा पर ड्यूटी करने के बावजूद उनसे परमानेंट कर्मचारियों जितना ही काम लिया जा रहा है l इन कर्मचारियों का कहना है कि जिन लोगों को बर्खास्त कर दिया गया था उनको वापस सेवा में ले लिया जाए और कर्मचारियों की मांगों को सरकार उनकी अन्य मांगों पर भी विचार करे l

Leave a Comment

Your email address will not be published.