प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप 1x से जुड़े केस में अभिनेत्री उर्वशी रौतेला और पूर्व सांसद मिमी चक्रवर्ती को पूछताछ के लिए समन भेजा है। इससे पहले शिखर धवन, सुरेश रैना और युवराज सिंह से भी पूछताछ हो चुकी है।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप से जुड़े मामलों में शिकंजा कसते हुए अभिनेत्री उर्वशी रौतेला और पूर्व सांसद मिमी चक्रवर्ती को पूछताछ के लिए समन भेजा है।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप से जुड़े मामलों में अपनी धरपकड़ तेज कर दी है। ईडी ने अभिनेत्री उर्वशी रौतेला और पूर्व सांसद मिमी चक्रवर्ती को पूछताछ के लिए समन भेजा है। इन दोनों को ही 15 और 16 सितंबर को ईडी के दफ्तर जाना होगा। यह जांच बेटिंग कंपनी 1x से जुड़ी हुई बताई जा रही है। कुछ वक्त पहले ही केंद्र सरकार ने एक कानून बनाकर इन ऑनलाइन सट्टेबाजी वाली एप्लीकेशंस पर बैन लगाया था।
इससे पहले भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज शिखर धवन से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पूछताछ की थी। धवन से यह पूछताछ ऑनलाइन बेटिंग एप में उनकी भूमिका को लेकर हुई थी। आरोप था कि धवन बेटिंग एप 1x को प्रमोट कर रहे थे। ऑनलाइन सट्टेबाजी एप्स को प्रमोट करने के आरोप में ईडी इससे पहले सुरेश रैना, हरभजन सिंह और युवराज सिंह से भी पूछताछ कर चुकी थी। 1x ने दिसंबर में सुरेश रैना को गेमिंग एंबेसेडर बनाया था।
फिल्मी सितारे भी थे शामिल
प्रवर्तन निदेशालय ने पिछले कुछ वक्त से ऑनलाइन सट्टेबाजी करने वाली इन एप्स पर शिकंजा कसना शुरू किया था। इसी दौरान हुई एक अन्य कार्रवाई में सिनेमा जगत से जुड़े कई बड़े नाम सामने आए थे, जिनमें बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय अभिनेताओं के नाम भी शामिल थे।