Fact Check
Search

किसके सर सजेगा एशिया कप का ताज

भारत पाकिस्तान के हाई वोल्टेज मैच में किसका पलड़ा भारी !

दुबई और अबूधाबी में होने वाले एशिया कप 2025 में भारत-पाकिस्तान का मुकाबला, जहां सिर्फ क्रिकेट नहीं बल्कि इमोशन, रोमांच और राजनीति भी है। जानें टीमों की तैयारी और नए फॉर्मेट का असर।

दुबई और अबूधाबी इस साल होने वाले एशिया कप 2025 के मेजबान बनने वाले हैं। यह टूर्नामेंट सिर्फ क्रिकेट का महाकुंभ नहीं है, बल्कि इसमें रोमांच, जज़्बात और राजनीति का रंग भी शामिल हैं। खासकर भारत-पाकिस्तान का मुकाबला, जिसने पहले से ही करोड़ों प्रशंसकों का ध्यान खींच लिया है।

किसके सर सजेगा एशिया कप का ताज

भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत : सिर्फ खेल ही नहीं, इमोशन भी है

पिछले दिनों पहलगाम आतंकी हमले के बाद यह पहली बार होगा जब भारत और पाकिस्तान एक-दूसरे से मैदान पर आमने-सामने होंगे। दोनों टीमों का मैच सिर्फ 22 खिलाड़ियों के बीच मुकाबला नहीं होगा, बल्कि इसमें दोनों देशों के करोड़ों लोगों की भावनाएं जुड़ी है । दुनियाभर के क्रिकेट प्रेमी इस हाई-वोल्टेज मैच का इंतज़ार कर रहे हैं।

बदला हुआ फॉर्मेट: सेमीफाइनल की जगह सीधा फाइनल

एशिया कप 2025 में इस बार बड़ा बदलाव किया गया है। टूर्नामेंट में कोई सेमीफाइनल नहीं होगा। सभी टीमें राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में एक-दूसरे से खेलेंगी और अंक तालिका में शीर्ष दो टीमें सीधे फाइनल में पहुंचेंगी। इसका मतलब है कि हर मैच का महत्व बहुत ज्यादा होगा। एक हार भी टीम की राह मुश्किल बना सकता है।

UAE बना न्यूट्रल होस्ट

राजनीतिक और सुरक्षा कारणों से भारत में टूर्नामेंट आयोजित नहीं हो सका। आखिरकार इसे यूएई को सौंप दिया गया। अब सभी मैच दुबई और अबूधाबी में खेले जाएंगे। कुल 8 टीमें और 19 मुकाबले होंगे। फाइनल भी दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम में होगा। न्यूट्रल वेन्यू होने से यह टूर्नामेंट और भी रोचक बनेगा।

 

अर्शदीप सिंह भारत के लिए 100 टी20 अंतरराष्ट्रीय विकेट लेने वाले पहले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज बन सकते हैं। वह इस उपलब्धि से बस एक कदम दूर हैं। श्रेयस अय्यर को टीम में जगह न मिलने से निराशा हुई है। उन्होंने कहा कि इतने प्रयासों के बाद बाहर होना निराशाजनक है ।शुभमन गिल को उपकप्तान बनाया गया है। उन पर जिम्मेदारी बढ़ी है । वहीं सूर्यकुमार यादव पर अपनी फॉर्म वापस पाने का दबाव है। पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह ने गिल और अभिषेक शर्मा को सलाह दी है कि वे उनकी गलतियों को न दोहराएं ।

 

एशिया कप क्यों है खास?

एशिया कप एशिया के क्रिकेट प्रेमियों के लिए हमेशा से त्योहार जैसा रहा है। इसमें भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान जैसी टीमें खेलती हैं। इस बार नेपाल और ओमान जैसी उभरती टीमों को भी मौका मिला है। छोटे देशों के खिलाड़ियों के लिए यह बड़ा मंच साबित होगा।

हर मैच बनेगा “करो या मरो”

नए फॉर्मेट की वजह से हर मुकाबले की महत्व बढ़ गया है। एक मैच हारने पर टीम की स्थिति खतरनाक हो सकती है, जबकि एक जीत फाइनल का रास्ता आसान कर सकती है। यही कारण है कि इस बार एशिया कप पहले से ज्यादा रोमांचक होने जा रहा है।

नतीजा क्या होगा?

कौन सी टीम एशिया की बादशाह बनेगी, यह कहना अभी मुश्किल है। भारत और पाकिस्तान सबसे मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं, लेकिन श्रीलंका और बांग्लादेश की टीमों ने कई बार चौंकाया है। अफगानिस्तान भी अपनी तेज गेंदबाजी और स्पिनरों के दम पर किसी को भी हरा सकता है।

Shashwat Srijan

Content Writer

Leave a Comment

Your email address will not be published.