Fact Check
Search

लिस्बन हादसा: Gloria Funicular ट्रेन बिल्डिंग से टकराई, 15 की मौत, 18 घायल

लिस्बन की लाइफलाईन ” GLORIA FUNICULER ” हुई भीषण हादसे का शिकार, बिल्डिंग में जा घुसी ट्रेन

 

पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन में पर्यटकों की पसंदीदा ट्रेन ग्लोरिया फनिक्युलर बड़े हादसे का शिकार हो गई। जिसमें 15 लोगों की मौत हो गई है और 18 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। ये हादसा बुधवार 3 सितंबर को उस वक्त हुआ जब ये ट्रेन पर्यटकों को लेकर घुमाने जा रही थी। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया की हादसा इतना भयंकर था कि चारों तरफ धुएं का गुब्बारा बन गया ट्रेन में मौजदू लोग अपनी जान बचाने के लिए खिड़कियां तोड़ कर निकलने की कोशिश करने लगे। घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य अभियान चलाया गया और मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। अधिकारियों द्वारा घटना की जांच शुरू कर हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

किसने क्या कहा

पुर्तगाल के नेशनल मेडिकल इमरजेंसी ने जारी किए अपने बयान में कहा कि घायलों में विदेशियों की संख्या अभी स्पष्ट नहीं है।अधिकारियों ने इसको घटना बताते हुए कहा की ये एक ग्रहण है जो लिस्बन के ऊपर आज लगा, इतिहास की ये पहली घटना है जो लाखों पर्यटकों के लिए एक बुरे सपने जैसे लगेगी।

हादसे का कारण

लिस्बन फायरफाइटर्स रेजिमेंट ने न्यूयॉक टाइम्स को दिए अपने बयान में बताया की ये हादसा शाम के करीब 6 बजे हुई। लिस्बन के एलेवेडोर दा ग्लोरिया रूट पर दौड़ रही रेलवे कार एक केबल के अचानक टूटने से अनियंत्रित हो गई। जिससे फनिक्यूलर का बैलेंस बिगड़ गया और ये रेल कार बिल्डिंग जा टकराई। बताया जा रहा है इस केबल का निर्माण 1885 में हुआ था।

आम जनता के साथ टूरिस्ट भी शामिल

पुर्तगाल के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रमुख टियागो ऑगस्टो ने हादसे के बारे में बताते हुए कि इस हादसे के शिकार होने वालों में आम जनता के साथ पर्यटक भी शामिल थे। आगे उन्होंने बताया कि लिस्बन की यह प्रतिष्ठित और पुरानी ट्रांसपोर्ट सर्विस है, जो रोज लोगों को आने जाने के लिए सुविधा प्रदान करती थी। यह रेल कर एक बार में 40 लोगों को ले आने और ले जाने में सक्षम थी।

मेयर ने जताया शोक

लिस्बन के मेयर मोएदास ने हादसे के शिकार हुए और मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई। वहीं घायलों का अस्पताल जाकर हाल-चाल भी पूछा। मृतकों और घायलों के परिजनों को आर्थिक मदद भी उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने 3 दिन का शोक घोषित किया है।

admin

Hi I am admin

Leave a Comment

Your email address will not be published.