Fact Check
Search

पीटर नवारो को भारत ने दिया करारा जवाब , “कहा उनके दावे गलत और भ्रामक”

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सलाहाकार पीटर नवारो के विवादित बयान पर शुक्रवार को विदेश मंत्रालय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसका जवाब दिया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल के कहा उनके द्वारा दिए गए बयान को गलत और भ्रामक बताया है। रणधीर जायसवाल ने आगे कहा कि हमने इस बारे में पहले भी बात की है। अमेरिका और भारत के बीच यह रिश्ता हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण है। दोनों देश एक व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी साझा करते हैं,

व्यापार पर जारी रहेगी वार्ता

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि हम व्यापार मुद्दों पर अमेरिकी पक्ष के साथ बातचीत जारी रखेंगे। हम क्वाड को चार सदस्य देशों के बीच कई मुद्दों पर साझा हितों पर चर्चा के लिए एक मूल्यवान मंच के रूप में देखते हैं। नेताओं का शिखर सम्मेलन सदस्य देशों के बीच राजनयिक परामर्श के माध्यम से निर्धारित किया जाता है।

नवारो ने दिया था विवादित बयान

बता दें कि 31 अगस्त को नवारो ने एक विवादित बयान देते हुए कहा था कि भारत रुस के लिए मनी लॉन्ड्रिंग मशीन के अलावा और कुछ नहीं है। आपने देखा है कि ब्राह्मण, भारतीय लोगों के खर्च पर मुनाफा कमा रहे हैं। नवारो के इस बयान का काफी विरोध भी हुआ था। बता दें कि भारत के रूस के करीब जाने से अमेरिका बार-बार नाराजगी जता रहा है।

नवारो ने भारत को ‘टैरिफ का महाराजा’ कहा था

इतना ही नहीं, नवारो ने भारत पर ट्रंप के 50 प्रतिशत टैरिफ को भी सही ठहराया था। उन्होंने भारत को ‘टैरिफ का महाराजा’ भी कहा था। इसके अलावा उन्होंने यूक्रेन युद्ध को ‘मोदी का युद्ध’ और भारत को रूस का ‘धोबीघाट’ कहा था।
नवारो की टिप्पणी की हिंदू पैक्ट के अमेरिकन हिंदूज अगेंस्ट डिफेमेशन ने अनुचित और हिंदू विरोधी बताया था और ट्रंप से उन्हें पद से हटाने का आग्रह किया था।

 

Leave a Comment

Your email address will not be published.