केरल कांग्रेस की ‘बीड़ी और बिहार’ वाली पोस्ट ने बिहार की सियासत में खलबली मचाई, बीजेपी और जेडीयू ने किया तीखा हमला, तेजस्वी पर भी उठे सवाल।
हाल ही में जीएसटी कुछ छोटे बड़े रिफॉर्म किए गए। जिसमें की बीड़ी पर टैक्स घटाया गया है। इसे लेकर केरल कांग्रेस ने एक ऐसा ट्वीट कर डाला जिसे लेकर बवाल खड़ा हो गया है। पोस्ट में लिखा गया है कि ‘ बीड़ी और बिहार दोनों ही B से शुरू होते हैं। दरअसल केरल कांग्रेस ने तंबाकू से जुड़े समानों पर लगने वाले जीएसटी की लिस्ट शेयर की । जिसमें दिखाया गया है कि सरकार ने तंबाकू पर जीएसटी 28 पर्सेंट से बढ़ाकर 40 पर्सेंट कर दिया है । वहीं बीड़ी पर जीएसटी कम करके 28 से 18 पर्सेंट कर दिया है। साथ ही पोस्ट में लिखा है कि ‘बीड़ी और बिहार दोनों ‘B’ से शुरू होते हैं। अब इन्हें पाप नहीं माना जा सकता।’ जिसके बाद से सियासी बवाल मच गया है।
बीजेपी बोली, बिहारी विरोधी मानसिकता
बीजेपी के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने एक बार फिर से अपनी बिहार विरोधी मानसिकता का परिचय दिया है. उन्होंने बिहार व बिहारियों की तुलना बीड़ी से की है. सोचिए ये किस तरह की मानसिकता है. ये वही कांग्रेस पार्टी है, जिसने हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी की मां को गालियां दीं, और उन्हें भद्दी गालियां दी।
पूनावाला ने आगे कहा कि अगर वो B से बिहार और B से बीड़ी कहते हैं, तो हम भी उन्हें कह सकते हैं कि C से कांग्रेस है, C से करप्शन है। कांग्रेस पार्टी की तरफ से बिहार के इस अपमान को कभी नहीं भुलाया जा सकता है। बिहार की जनता इसे कभी माफ नहीं करेगी।
जेडीयू ने कहा, जनता इसे माफ नहीं करेगी
जेडीयू के प्रवक्ता नीरज कुमार ने इसे बिहार का अपमान करार देते हुए कहा कि ऐसा करना महागठबंधन के सहयोगी दल का साधन बन गया है। बिहार की पहचान बीड़ी से है क्या. उन्होंने कहा कि बिहार बुद्धिमान बिहार है, सम्मान के लिए जाना जाता है. यह जगतजननी सीता, सूफी संतों की धरती है। बिहारी स्वाभिमान और आत्मसम्मान से जीते हैं।
जेडीयू प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि दयानिधि मारन, एमके स्टालिन, राज ठाकरे जैसे महागठबंधन के सहयोगी बिहार का अपमान करते रहे हैं। उन्होंने तेजस्वी यादव से कहा कि गेंद अब आपके पाले में है। केवल उम्मीदवार बनने के लिए चरण पादुका मत धोइए. उन्होंने कहा कि बिहार की जनता इसे माफ नहीं करेगी।