नेपाल ने Instagram , Youtube समेत 26 सोशल मीडिया ऐप्स पर लगाया प्रतिबंध
नेपाल सरकार ने सभी को चौंकाते हुए फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स समेत 26 सोशल मीडिया साइट्स पर प्रतिबंध लगा दिया है। इन प्लेटफॉर्म को सात दिनों के भीतर नेपाल के सूचना और प्रौद्योगिकी मंत्रालय में रजिस्ट्रेशन कराना था, लेकिन ये ऐसा करने में नाकाम रहे। जिसकी वजह से इन्हें नेपाल में प्रतिबंधित कर दिया गया।
ये प्रमुख प्लेटफॉर्म हुए बंद
रजिस्ट्रेशन न करवाने की वजह से प्रतिबंधित होने वाले ऐप्स में फेसबुक, इंस्टाग्राम, वॉट्सऐप, यूट्यूब, एक्स, रेडिट और लिंक्डइन जैसे कई ऐप्स शामिल है। इन तमाम ऐप्स को सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में रजिस्टर करवाने के लिए 28 अगस्त को 7 दिन का समय दिया गया था। बावजूद इसके फेसबुक, इंस्टाग्राम, वॉट्सऐप, यूट्यूब, एक्स, रेडिट और लिंक्डइन जैसे बड़े प्लेटफॉर्म्स ने किसी तरह का रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया था। जिसके कारण इन ऐप्स पर बैन लगा दिया गया।
अभी तक टिकटॉक, वीटॉक, वाइबर और निबंज जैसे प्लेटफॉर्म नेपाल में पंजीकृत हो चुके हैं। जिसके कारण इन ऐप्स पर प्रतिबंध नहीं लगाया गया है। वहीं, टेलीग्राम और ग्लोबल डायरी जैसे ऐप्स अभी रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया में हैं।

सरकार ने कहा है कि जिन भी ऐप्स पर बैन लगा है वह जब तक रजिस्ट्रेशन नहीं करवा लेते तब तक वो बैन ही रहेंगे। हालांकि सरकार का कहना है कि अगर ये प्लेटफामस् रजिस्ट्रेशन करवा लेते हैं तो उन्हें उसी दिन चालू कर दिया जाएगा। ऐसे में अगर बैन हुए ऐप्स में से किसी को रजिस्ट्रेशन करवाने में समस्या न हों, तो वह इस्तेमाल के लिए उसी दिन से उपलब्ध हो सकते हैं।
क्या ‘Don 3’ में रणवीर के साथ नजर आएंगे , अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान ?
बिहार में आखिर चुनाव से पहले हजारों संविदा कर्मियों को क्यों नौकरी से बेरहमी से निकाल दिया गया 2025
मणिपुर हिंसा : 2 साल से हिंसा की आग में सुलग रहा मणिपुर शांति की राह पर ,NH-2 फिर से खुला