जन्मदिन का बहाना, मौत की साजिश! करोड़पति को छोड़ ड्राई फ्रूट कारोबारी से प्यार… प्रेमी संग मिलकर रची खौफनाक हत्या की कहानी
आजकल रिश्तों की अहमियत कितनी कम हो गई है फिर इसकी झलक पुणे के लोहगढ़ किले पर हुई एक मौत से पता चलता है। कारोबारी केतन अग्रवाल की मौत की घटना पर अब सनसनीखेज खुलासा हुआ है। जो घटना पहले एक हादसा लग रही थी वो हादसा नहीं बल्कि साजिश निकली। केतन को उसी की मंगेतर सिया ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर मार डाला। ये खुलासा पुलिस जांच में हुआ है।
मंगेतर सिया और प्रेमी निकला कातिल
केतन की मंगेतर सिया गोयल एक बड़े मसाला कारोबारी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। सिया इस शादी से खुश नहीं थीं और उसका पुणे के कोंढवा निवासी ड्राई फ्रूट्स कारोबारी चेतन चौधरी के साथ प्रेम संबंध था। पुलिस जांच के मुताबिक, 18 जून को सिया ने जन्मदिन के बहाने केतन को लोहगढ़ किले में ट्रैकिंग के लिए ले कर गई, जहां सिया ने चेतन के साथ मिलकर केतन को 400 फीट गहरी खाई में धक्का दे दिया और केतन की मौत हो गई।
पुलिस जांच में सामने आया कि सिया और चेतन के बीच लगातार संपर्क था। जांच के दौरान दोनों के बीच हुई करीब 2004 कॉल और लगभग 238 घंटे की बातचीत का रिकॉर्ड सामने आने की बात कही जा रही है। पुलिस अब इन कॉल डिटेल्स के आधार पर मामले की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है।
प्रेमी ने उगला हत्या का सच
पुलिस ने सबसे पहले चेतन चौधरी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान चेतन ने केतन की हत्या की साजिश में शामिल होने की बात स्वीकार की। उसके मुताबिक, केतन उनके रिश्ते के बीच आ रहा था, जिसके चलते उसने और सिया ने मिलकर उसे रास्ते से हटाने की साज़िश रची। दोनों ने केतन को लोहगढ़ किले 400 फीट गहरी खाई में धक्का दे दिया। चेतन के बयान के बाद पुलिस ने सिया गोयल को भी गिरफ्तार कर लिया।
शुरुआत में सिया ने लोनावाला पुलिस को यह बताया कि वह दोनों वह दोनों किले में घूम रहे थे और तेज़ हवा के कारण उसका पैर फिसल गया. पुलिस इसे एक हादसा मानकर जांच कर रही थी और मामला लगभग बंद होने की ओर बढ़ रहा था। लेकिन सिया के पिता के बयान ने कहानी में एक नया मोड़ ला दिया। उनका कहना था कि जब पुलिस चेतन का शव लेकर आई तो सिया के चेहरे पर सदमे के संकेत नजर नहीं आ रहे थे और उसके ठंडे बर्ताव ने परिवार के मन में शक पैदा कर दिया।
5 दिन में दो बार हत्या की साजिश
सिया और उसके प्रेमी चेतन ने 14 जून को ही केतन को लोहगढ़ किले में ले जाकर हत्या की योजना बनाई थी। उस दिन सिया ने केतन को खाई की ओर धक्का दिया, लेकिन किस्मत से केतन झाड़ियों को पकड़कर बच गया। इसके बाद सिया ने सांप का बहाना बना दिया और केतन को गले लगा लिया, जिससे उसे किसी साजिश का शक नहीं हुआ।
कोशिश नाकाम होने के बाद 18 जून को दोबारा योजना बनाई गई। इस बार सिया और चेतन ने मिलकर केतन को फिर लोहगढ़ किले ले जाकर खाई में धक्का देने की साजिश रची, जिसमें केतन की मौत हो गई।
17 करोड़ की शाही शादी पर फिरा पानी
केतन और सिया की शादी की तैयारियां किसी शाही जश्न से कम नहीं थीं। इसी साल नवंबर में राजस्थान के उदयपुर में दोनों की शादी होने वाली थी। इस शादी के लिए करीब 17 करोड़ रुपये की लागत वाला एक शाही महल रिश्तेदारों और मेहमानों के आने-जाने के लिए चार्टर्ड प्लेन की व्यवस्था की गई थी, वहीं ठहरने के लिए करीब 40 कमरे भी बुक किए गए थे। लेकिन जिस शादी को लेकर परिवार में खुशियां और सपने सजाए जा रहे थे, वही रिश्ता अब एक दर्दनाक मामले की वजह से सुर्खियों में है।
फिर याद आया इंदौर की सोनम का केस
इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की शादी के बाद वह अपनी पत्नी सोनम रघुवंशी के साथ हनीमून के लिए मेघालय गए थे। वहां सोनम ने अपने प्रेमी राज कुशवाह के साथ मिलकर राजा की हत्या कर दी थी । 23 मई को राजा के लापता होने के बाद 2 जून को उसका शव एक गहरी खाई में मिला था। पहले सोनम ने नाटक किया पुलिस को उलझाने की कोशिश की लेकिन कुछ वक्त बाद ही सच्चाई सबके सामने आ गई।