Search

वैभव सूर्यवंशी और अली रजा के बीच आई हाथापाई की नौबत ! वैभव के ‘जूते’ वाले इशारे ने मचाया बवाल

“तू मेरे जूते की नोक पर है!” पाक गेंदबाज से भिड़े वैभव सूर्यवंशी

वैभव ने पाकिस्तानी खिलाड़ी को दिखाया जूता, हार के बाद भी नहीं थम रहा विवाद

कल भारत-पाक के बीच हुए अंडर -19 फाइनल में एक बड़ा बवाल हुआ है वैभव सूर्यवंशी ने  पाकिस्तानी खिलाड़ियों को जूते की नोक दिखाई है। जिससे बाद हुई बहस लगातार चर्चा बनी हुई है ।  पाकिस्तान ने भारत को हराकर दूसरी बार अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया। दुबई में खेले गए फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को 191 रनों से रौंद दिया।  जिसके बाद एशियाई क्रिकेट काउंसिल और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष  मोहसिन नकवी ने पाकिस्तान टीम को ट्रॉफी सौंपी।

ग्राउंड पर हुई जमकर तनातनी

लेकिन इस मुकाबले में हुई एक गरमागरम बहस लगातार सुर्खियां बटोर रही है। ग्राउंड पर हुई इस तनातनी में ओपनर वैभव सूर्यवंशी पाकिस्तानी गेंदबाज अली रजा को अपने जूते की नोक दिखाते हुए नजर आए। इसके बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों से उनकी बहस हो गई। दरअसल वैभव पांचवें ओवर में अली रजा की ऑफ स्टंप से बाहर जाती गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में हमजा जहूर को कैच थमा बैठे। विकेट गिरते ही रजा आक्रामक अंदाज में सेंड ऑफ देने लगे क्योंकि इससे पहले वैभव ने उनकी बॉल पर चौके-छक्के जड़े थे।

इसी दौरान वैभव भी अपना आपा खो बैठे और रजा को अपने जूते की नोक की ओर इशारा करने लगे, मानो कह रहे हों कि तू मेरे जूते की नोक पर है। वैभव ने ऐसा दो बार किया। इस मुकाबले में रजा कुछ ज्यादा ही आक्रामक दिखे। रजा भारतीय कप्तान आयुष महात्रे से भी भिड़ते नजर आए। वैभव सूर्यवंशी ने शुरुआत अच्छी की और पहली ही बॉल पर छक्का जड़ दिया, हालांकि वैभव 10 गेंदों का सामना कर महज 26 रन ही बना सके।

भारतीय बल्लेबाजों ने दिखाया लचर प्रदर्शन

इससे पहले भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। पाकिस्तान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 50 ओवर में 347 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। पाकिस्तान के लिए समीर मिन्हास ने 113 गेंदों में 172 रनों का योगदान दिया था। अहमद हुसैन ने भी 56 रनों का योगदान दिया था, वहीं भारतीय टीम की ओर से दीपेश ने तीन विकेट लिए, जबकि खिलन और हेलिन ने दो-दो विकेट झटके। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम महज 26.2 ओवर में 156  रन बनाकर सिमट गई। भारतीय टीम की ओर से दीपेश देवेंद्रन  ने सर्वाधिक 36 रन बनाए। अंडर-19 एशिया कप फाइनल के इतिहास में यह भारत की सबसे बड़ी हार है।

ये रहे सबसे ज्यादा टॉप स्कोरर

समीर मिन्हास एशिया कप अंडर-19 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। समीर ने पांच मैचों में 157 के शानदार औसत से 471 रन बनाए। अभिज्ञान कुंडू ने पांच मैचों में 209 रन बनाए और वह इस सूची में नंबर दो पर रहे। गेंदबाजी में दीपेश देवेंद्रन ने पूरे टूर्नामेंट में सर्वाधिक विकेट हासिल किए। दीपेश ने पांच मैचों में 14 विकेट लिए। इस सूची में दूसरे नंबर पर पाकिस्तान के अब्दुल सुभान हैं, जिन्होंने पांच मैचों में 13 विकेट हासिल किए।

 

Leave a Comment

Your email address will not be published.