Search

शादी के रिसेप्शन में दूल्हा-दुल्हन सिर्फ स्क्रीन पर दिखाई दिए ! इंडिगो की उड़ानें रद्द होने से कैसे बिगड़ा लोगों का प्लान

शादी के रिसेप्शन

फ्लाइट कैंसिल होने से कपल भुवनेश्वर में ही रह गया, जबकि हुबली में मेहमानों के सामने खाली स्टेज। आख़िर में वीडियो कॉल के जरिए रिसेप्शन किया गया, मामला सोशल मीडिया पर चर्चा में।

पिछले कुछ दिनों से इंडिगो एयरलाइंस की लगातार उड़ानें रद्द होने से देशभर के यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एयरपोर्ट्स पर भारी भीड़, लंबी लाइनों में खड़े लोग और हर तरफ सूटकेसों का ढेर यह नज़ारा कई जगहों पर देखने को मिल रहा है। इसी बीच कर्नाटक से एक ऐसी घटना सामने आई जिसने लोगों को हैरान भी किया और एक अलग तरीके का नजारा देखने को मिला टेक्नोलॉजी का। यह मामला हुबली का है, जहां एक नया शादीशुदा जोड़ा अपने ही रिसेप्शन में मौजूद नहीं हो पाया। तैयारी पूरी थी, मेहमान पहुंच चुके थे, खाना तैयार था, सजावट हो चुकी थी। लेकिन दूल्हा-दुल्हन ही वहां नहीं पहुंच सके क्योंकि उनकी इंडिगो फ्लाइट आखिरी समय में रद्द हो गई।

कैसे फंस गया पूरा प्लान

हुबली की रहने वाली मेधा क्षीरसागर की शादी हाल ही में भुवनेश्वर के संगम दास से हुई थी। दोनों बेंगलुरु में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में काम करते हैं। शादी भुवनेश्वर में 23 नवंबर को हुई थी और इसके बाद मेधा के परिवार ने उनके शहर हुबली में एक भव्य रिसेप्शन का आयोजन किया था। यह कार्यक्रम गुजरात भवन में रखा गया था और उम्मीद थी कि परिवार, रिश्तेदार और दोस्तों के बीच इस नए सफर का जश्न मनाया जाएगा। लेकिन इंडिगो की लगातार कैंसिल हो रही उड़ानों ने सारी योजनाओं पर पानी फेर दिया। दोनों ने 2 दिसंबर की सुबह भुवनेश्वर से बेंगलुरु की फ्लाइट बुक की थी, ताकि वहां से आगे हुबली की यात्रा कर सकें। मगर उड़ान अचानक कैंसिल कर दी गई। पहली बार तो परिवार को लगा शायद देरी हो रही है, लेकिन जब लगातार अगले दिन भी उड़ानें रद्द होती रहीं, तब सभी हैरान रह गए।

मेहमान पहुंचे, पर दूल्हा-दुल्हन गायब

रिसेप्शन वाले दिन कई मेहमान समय से पहुंच गए थे। हर कोई नवविवाहित जोड़े को बधाई देने के लिए उत्साहित था। मंच सज चुका था, फोटो लेने के लिए लाइटें तैयार थीं, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण दो लोग, दूल्हा और दुल्हन, वहीं नहीं थे। परिवार ने पहले सोचा कि समारोह टाल दिया जाए, लेकिन जब देखा कि बड़ी संख्या में रिश्तेदार और दोस्त पहले ही पहुंच चुके हैं, तो इवेंट कैंसल करना मुश्किल हो गया। इसी दौरान तय हुआ कि अगर दुल्हा-दुल्हन शारीरिक रूप से नहीं आ सकते, तो कम से कम वर्चुअल तरीके से शामिल हो जाएं।

रिसेप्शन वीडियो कॉल पर हुआ

आखिरकार मेधा और संगम ने भुवनेश्वर से ही शादी के कपड़े पहनकर वीडियो कॉल के जरिए समारोह में हिस्सा लिया। मेहमानों ने मोबाइल स्क्रीन पर जोड़े को देखा और उनसे बातें कीं। कुछ रिश्तेदारों ने स्टेज पर मोबाइल पकड़कर लोगों से उनका परिचय करवाया। यह दृश्य अनोखा जरूर था, लेकिन सबके चेहरे पर मुस्कान थी। मेधा की मां ने कहा, “हमने कभी नहीं सोचा था कि हमारी बेटी के रिसेप्शन में ऐसा कुछ होगा, लेकिन जब कोई विकल्प नहीं था, तो हमने यही तरीका अपनाया। अच्छी बात यह रही कि सभी मेहमानों ने इसे खुशी से स्वीकार किया।”

सिर्फ यह कपल ही नहीं परेशान

इंडिगो भारत में रोज़ाना 2200 से ज्यादा उड़ानें संचालित करती है, लेकिन पिछले कुछ दिनों में एयरलाइन ने करीब 1000 से ज्यादा उड़ानें रद्द कर दी हैं। ऐसी स्थिति इसलिए हुई क्योंकि एयरलाइन को अचानक कर्मचारियों की कमी का सामना करना पड़ा। पायलटों और स्टाफ की अनुपलब्धता के कारण उड़ानों को रद्द करना पड़ा। कई यात्रियों की यात्रा योजनाएं बिगड़ गईं, कुछ की बिजनेस मीटिंग्स छूट गईं, और कई लोग जरूरी मेडिकल अपॉइंटमेंट्स पर नहीं जा सके।RBI ने किया रेपो रेट में बदलाव ! आपकी EMI से लेकर देश की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा ये असर

Anushka Pandey

Content Writer

Anushka Pandey as a Anchor and Content writer specializing in Entertainment, Histroical place, and Politics. They deliver clear, accurate, and engaging content through a blend of investigative and creative writing. Bagi brings complex subjects to life, making them accessible to a broad audience.

Leave a Comment

Your email address will not be published.