Search

ओवन जैसा कमरा, किसी से मुलाकात नहीं ! बहन ने बताया जेल में ऐसे कट रही है इमरान खान की ज़िंदगी

इमरान खान

अगर मुझे कुछ हुआ तो जिम्मेदार सेना और ISI होगी” जेल से इमरान खान का बड़ा आरोप!

आसिम मुनीर मानसिक रूप से बीमार, तानाशाह और मुझसे जानवरों से भी बुरा व्यवहार किया जा रहा है” – इमरान खान

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की सोशल मीडिया पर मौत की खबरों के बीच उनके समर्थकों का प्रदर्शन चल रहा है। इसी बीच उनकी बहन उजमा खान उनसे मिलने जेल पहुंचीं। इमरान खान इन दिनों रावलपिंडी की अडियाला जेल में बंद हैं। करीब 20–25 मिनट की इस मुलाकात में इमरान खान ने कुछ ऐसे आरोप लगाए, जिनसे पाकिस्तान की राजनीति में एक बार फिर हलचल मच गई है।

इमरान खान को दी जा रही मानसिक यातना

उजमा खान ने बाहर आकर बताया, कि उनके भाई शारीरिक रूप से अभी ठीक हैं, लेकिन मानसिक रूप से उन्हें काफी यातनाएं दी जा रही हैं। उन्होंने दावा किया कि इमरान खान को जेल में ऐसी सुविधाएँ दी जा रही हैं जो आमतौर पर मौत की सजा पाए कैदियों को मिलती हैं, यानी बेहद खराब और अपमानजनक स्थितियाँ।

पार्टी ने मुलाकात के बारे में बताया

इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक बयान जारी किया है, जिसमें उन्होंने इस मुलाकात के दौरान हुई बातचीत का पूरा विवरण साझा किया है। बयान में कहा गया है कि “इमरान खान को 850 दिनों से बिना किसी ठोस कारण के जेल में रखा गया है। PTI ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान की सेना और खुफिया एजेंसी ISI मिलकर उनके खिलाफ साजिश कर रही है और अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार नियमों का उल्लंघन कर रही है। पार्टी ने यहां तक कहा कि “इमरान खान को परिवार और वकीलों से मिलने तक नहीं दिया जा रहा है।”

क्या कहा इमरान खान ने

इमरान खान ने अपनी बहन से कहा कि “ उनके साथ जेल में जानवरों जैसा व्यवहार हो रहा है। उन्होंने सेना प्रमुख आसिम मुनीर पर सबसे गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह मानसिक रूप से अस्थिर और एक क्रूर तानाशाह जैसा व्यवहार कर रहे हैं। इमरान खान के मुताबिक आसिम मुनीर पाकिस्तान के संविधान और कानून को तोड़ रहे हैं और देश को पुलिस स्टेट बना रहे हैं।

उन्होंने कहा कि “वही सेना प्रमुख है जिसने झूठे आरोप लगाकर उन्हें और उनकी पत्नी बुशरा बीबी को जेल भेजने का आदेश दिया। उनका दावा है कि दोनों को मानसिक रूप से तोड़ने की कोशिश की जा रही है ताकि वे राजनीति और देश में अपनी भूमिका से पीछे हट जाएँ।

 

ओवन के आकार का कमरा

इमरान खान ने बताया कि उन्हें “जेल में एक छोटे से कमरे में बंद किया जाता है, जिसे उन्होंने “ओवन” जैसा बताया क्योंकि वहां इतनी गर्मी रहती है कि रहना मुश्किल हो जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि “उनकी कोठरी में पाँच दिनों तक बिजली नहीं थी और दस दिनों तक उन्हें किसी से मिलने नहीं दिया गया। उन्होंने कहा, “सेना जो मेरे खिलाफ कर सकती थी, वो सब कर चुकी है। अब उनके पास केवल एक ही रास्ता बचा है। मुझे खत्म कर देना।”

इमरान खान ने आरोप लगाया कि जेल में उनकी सुरक्षा, सुविधाएँ और हर छोटी बात ISI अधिकारी तय करते हैं। उन्होंने कहा कि “अगर भविष्य में उनके साथ कुछ भी गलत होता है। ‘ चाहे मौत हो या हमला ‘ उसके लिए पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसिम मुनीर और DG ISI पूरी तरह जिम्मेदार होंगे।

क्या इमरान खान को जेल में जहर देकर मार दिया गया! सोशल मीडिया पर चल रही खबरों में कितनी है सच्चाई

क्या असीम मुनीर ने पाकिस्तान में लगा दिया “मार्शल लॉ”! इमरान खान ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Anushka Pandey

Content Writer

Anushka Pandey as a Anchor and Content writer specializing in Entertainment, Histroical place, and Politics. They deliver clear, accurate, and engaging content through a blend of investigative and creative writing. Bagi brings complex subjects to life, making them accessible to a broad audience.

Leave a Comment

Your email address will not be published.