Fact Check
Search

कांग्रेस ने नया AI वीडियो जारी किया! हाथ में केतली और ग्लास लिए चाय बेचते नजर आ रहे हैं PM मोदी।

कांग्रेस ने नया AI वीडियो जारी किया! हाथ में केतली और ग्लास लिए चाय बेचते नजर आ रहे हैं PM मोदी।

 

AI के इस जमाने में राजनीतिक पार्टियां भी एक-दूसरे को घेरने के लिए इसका जमकर इस्तेमाल कर रही हैं। अब कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक नया AI-जनरेटेड वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया। इस वीडियो में PM मोदी को चाय बेचते हुए दिखाया गया है। उनके हाथ में चाय की केतली और ग्लास है, और वे जोर-जोर से कहते दिख रहे हैं—“चाय बोलो, चाय-चाय चाहिए।” वीडियो में मोदी रेड कारपेट पर चलते दिखते हैं। यह वीडियो कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. रागिनी नायक ने शेयर किया है। इसके बाद बीजेपी और उनके तमाम समर्थकों की ओर से तीखी प्रतिक्रिया आना बिल्कुल स्वाभाविक है।

 

वीडियो पोस्ट करते हुए रागिनी नायक ने कैप्शन में लिखा—“बई कौन किया बे।” कांग्रेस के इस पोस्ट पर भाजपा ने कड़ी आपत्ति जताई है। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने इसे “शर्मनाक” बताया है और कहा कि कांग्रेस OBC समुदाय से आने वाले “कामदार” प्रधानमंत्री को कभी स्वीकार नहीं कर सकती। कांग्रेस की राजनीति अब व्यक्तिगत हमलों और भ्रामक वीडियो तक पहुँच गई है।

 

इससे पहले भी कांग्रेस ने किया था प्रधानमंत्री का AI वीडियो शेयर

यह पहली बार नहीं है जब कांग्रेस की ओर से प्रधानमंत्री का AI वीडियो शेयर किया गया हो। इससे पहले 12 सितंबर को बिहार कांग्रेस ने PM मोदी और उनकी मां हीराबेन जैसा दिखने वाले किरदार वाला AI-जनरेटेड वीडियो पोस्ट किया था। वीडियो में एक बुजुर्ग महिला पीएम से सवाल पूछती नजर आती हैं कि उन्होंने नोटबंदी के समय उन्हें लाइन में क्यों लगाया और अब उनके नाम पर राजनीति क्यों की जा रही है। भाजपा ने इसे भी बेहद आपत्तिजनक बताते हुए कांग्रेस पर “नीची राजनीति” का आरोप लगाया था।

 

कांग्रेस के इस वीडियो के बाद भाजपा ने भी जवाबी हमला किया था। भाजपा की बिहार इकाई ने X पर एक AI वीडियो जारी किया था, जिसमें लालू प्रसाद यादव हाथ में चारा लिए, तेजस्वी यादव तरबूज पकड़े, अखिलेश यादव टोंटी लिए और राहुल गांधी आलू पकड़े दिखाए गए। वीडियो के कैप्शन में लिखा था—“पुराने कारनामे, नए props! पेश है इंडी का असली रंग—बूझो तो जानें…”। दोनों दलों द्वारा लगातार AI वीडियो पोस्ट किए जाने से राजनीतिक माहौल गरम है और सोशल मीडिया पर इस पर भारी बहस छिड़ी हुई है।

सरकारी दावा 1 करोड़ इंटर्नशिप का ! पूरी हुई सिर्फ़ 2,000, PM इंटर्नशिप योजना क्यों हुई फ्लॉप!

Shashwat Srijan

Content Writer

Leave a Comment

Your email address will not be published.