Fact Check
Search

पलाश मुच्छल की ‘एक्स-गर्लफ्रेंड’ की प्रपोजल वाली तस्वीर वायरल ! स्क्रीनशॉट लीक करने वाली लड़की का क्या है दावा ?

पलाश मुच्छल

स्मृति मंधाना ने डिलीट किए सभी पोस्ट? WhatsApp चैट हुई लीक? इन 5 अफवाहों ने शादी को बनाया मिस्ट्री!

क्रिकेटर स्मृति मंधाना और सिंगर पलाश मुच्छल की शादी पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर चर्चा में है। शादी की रस्में शुरू हो चुकी थीं, हल्दी और संगीत की तस्वीरें वायरल हो रही थीं, लेकिन शादी के कुछ दिन पहले अचानक हालात बदल गए। स्मृति के पिता की तबीयत बिगड़ने के बाद शादी को रोकना पड़ा और तभी से यह मामला लगातार खबरों में बना हुआ है। वहीं सोशल मीडिया पर पलाश को लेकर भी काफी बाते चल रही है।

पिता को अस्पताल से मिली छुट्टी

अब इस मामले में नई खबर यह है कि स्मृति मंधाना के पिता श्रीनिवास मंधाना को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। डॉक्टरों ने बताया कि उनकी तबीयत अब स्थिर है और अब किसी खतरे की बात नहीं है। बताया जा रहा है कि उन्हें 23 नवंबर को हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें तुरंत सांगली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एंजियोग्राफी में किसी तरह की बड़ी परेशानी नहीं मिली, जिससे परिवार को भी राहत मिली है। स्मृति के मैनेजर तुहिन मिश्रा ने इस पूरे मामले पर कहा कि उनके लिए इस समय सबसे बड़ी प्राथमिकता उनके पिता की सेहत है। उन्होंने साफ कहा कि स्मृति तभी शादी का फैसला लेंगी, जब उनके पिता पूरी तरह स्वस्थ हो जाएँ।

पलाश मुच्छल की हालत भी बिगड़ी

स्मृति पिता की तबीयत खराब होने के बाद एक और चौंकाने वाली खबर आई कि पलाश मुच्छल की भी तबीयत खराब हो गई और उन्हें भी अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। बाद में उन्हें मुंबई शिफ्ट किया गया। पलाश की मां ने कहा कि जब स्मृति के पिता की हालत गंभीर हुई, तब पलाश बहुत तनाव में आ गए। इस वजह से उन्हें भी मेडिकल निगरानी में रखा गया। उन्होंने कहा कि पलाश स्मृति के पिता के बेहद करीब हैं और इसलिए उन्होंने फैसला किया कि जब तक वह पूरी तरह ठीक नहीं हो जाते, तब तक शादी की रस्में नहीं होंगी।

सोशल मीडिया पर सवाल और अफवाहें

इस बीच सोशल मीडिया पर कई तरह की अफवाहें फैलने लगीं। कुछ यूजर्स ने दावा किया कि स्मृति ने अपनी शादी की सभी पोस्ट डिलीट कर दी हैं। इसके बाद लोगों ने अंदाजा लगाया कि शायद दोनों के बीच सब कुछ ठीक नहीं है। कुछ लोगों ने तो यह भी कह दिया कि स्मृति ने पलाश को अनफॉलो कर दिया है। हालांकि, रिपोर्ट्स में बताया गया है कि यह दावा सही नहीं है और स्मृति अभी भी पलाश को फॉलो कर रही हैं।

पलाश की पुरानी तस्वीरों ने बढ़ाया विवाद

इसके साथ ही पलाश की कुछ पुरानी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं, जिनमें वह अपनी कथित एक्स गर्लफ्रेंड के साथ दिखाई दे रहे हैं। एक तस्वीर में वह घुटनों पर बैठकर उन्हें प्रपोज करते नजर आते हैं। लोगों ने इसे शादी रुकने से जोड़ना शुरू कर दिया, हालांकि इन तस्वीरों की सत्यता की पुष्टि अब तक नहीं हुई है और न ही इस बारे में किसी पक्ष ने बयान दिया है।

कोरियोग्राफर का नाम भी आया चर्चा में

सोशल मीडिया पर एक और दावा वायरल हो रहा है कि शादी में आई एक कोरियोग्राफर के साथ किसी तरह का विवाद हुआ था। कुछ व्हाट्सऐप चैट्स भी वायरल हुईं, लेकिन उनकी असलियत पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है। यह दावा जितनी तेजी से फैला, उतनी ही जल्दी इस पर सवाल भी उठे क्योंकि परिवारों की तरफ से इस बारे में कोई जानकारी या प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

पलाश भी है म्यूजिक कम्पोज़र

स्मृति मंधाना भारत की महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी हैं। वह ओपनिंग बल्लेबाज़ हैं और टीम की उपकप्तान भी रह चुकी हैं। खूबसूरत कवर ड्राइव और शानदार बैटिंग स्टाइल की वजह से वह दुनिया की टॉप महिला क्रिकेटर्स में गिनी जाती हैं। क्रिकेट में कई रिकॉर्ड उनके नाम हैं और उनकी सोशल मीडिया पर बड़ी फैन फॉलोइंग है। पलाश मुच्छल एक सिंगर और म्यूजिक कंपोजर हैं। उन्होंने बॉलीवुड के कई गानों में म्यूजिक दिया है, जैसे, “तेरी गलियाँ”, “वजह तुम हो”, और कई रोमांटिक ट्रैक्स। वह सिंगर पलक मुच्छल के भाई हैं, जो बॉलीवुड में काफी मशहूर गायिका हैं।

क्या शादी होगी?

अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि स्मृति और पलाश की शादी कब होगी? इस समय दोनों परिवार पूरी तरह चुप हैं। ना कोई नई तारीख घोषित हुई है, ना कोई बयान आया है। दोनों ही परिवार इस समय सिर्फ स्वास्थ्य और भावनाओं को प्राथमिकता दे रहे हैं। स्मृति और पलाश ने 2019 में डेटिंग शुरू की थी, लेकिन उन्होंने इसे काफी समय तक निजी रखा। जुलाई 2024 में उन्होंने सार्वजनिक रूप से अपने रिश्ते को स्वीकार किया था। अगस्त में प्रपोजल का वीडियो वायरल हुआ था, जब पलाश क्रिकेट स्टेडियम की पिच पर घुटनों पर बैठकर स्मृति को अंगूठी पहनाते नजर आए थे।

बंगाल में बाबरी शिलान्यास के पोस्टर लगे! TMC विधायक बोले– 6 दिसंबर को ही रखेंगे नींव

Anushka Pandey

Content Writer

Anushka Pandey as a Anchor and Content writer specializing in Entertainment, Histroical place, and Politics. They deliver clear, accurate, and engaging content through a blend of investigative and creative writing. Bagi brings complex subjects to life, making them accessible to a broad audience.

Leave a Comment

Your email address will not be published.