Search

IAS संतोष वर्मा के आरक्षण पर बयान पर भड़का ब्राह्मण समाज! बोले थे ‘ब्राह्मण बहु आने तक जारी रहे आरक्षण’

IAS संतोष वर्मा के आरक्षण पर बयान पर भड़का ब्राह्मण समाज! बोले थे ‘ब्राह्मण बहु आने तक जारी रहे आरक्षण’

 

आजाक्स के नवनिर्वाचित प्रांतीय अध्यक्ष और IAS अधिकारी संतोष वर्मा भोपाल में एक विवादित बयान को लेकर घिर गए हैं। अंबेडकर मैदान में आयोजित प्रांतीय अधिवेशन के दौरान उन्होंने सवर्ण समाज को लेकर ऐसी टिप्पणी की, जिसके बाद उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। बयान को लेकर कई संगठनों ने नाराज़गी जताई है।

 

क्या कहा था वर्मा ने

कार्यक्रम में संतोष वर्मा ने कहा, “जब तक कोई ब्राह्मण अपनी बेटी मेरे बेटे को दान नहीं करता या उससे संबंध नहीं बनाता, तब तक आरक्षण जारी रहना चाहिए।” उनके इस बयान को ब्राह्मण संगठनों ने अशोभनीय और जातिवादी बताया। संगठनों का कहना है कि यह टिप्पणी ब्राह्मण बेटियों के लिए अपमानजनक है और समाज की गरिमा को ठेस पहुंचाती है।

 

ब्राह्मण समाज ने जताई कड़ी आपत्ति

अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के प्रदेश अध्यक्ष पुष्पेंद्र मिश्रा ने इस बयान पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि IAS अधिकारी के खिलाफ तुरंत FIR दर्ज की जानी चाहिए। मिश्रा का कहना है कि यह टिप्पणी न केवल समाज का अपमान है बल्कि अखिल भारतीय सेवा आचरण नियमों का भी उल्लंघन है। उन्होंने चेतावनी दी कि कार्रवाई न होने पर ब्राह्मण समाज राज्यव्यापी विरोध करेगा।

कर्मचारी संगठन ने झाड़ा पल्ला

कर्मचारी संगठन के नेता सुधीर नायक ने भी वर्मा की टिप्पणी को आपत्तिजनक बताया। उन्होंने कहा कि शादी व्यक्तिगत मामला है और इस तरह के बयान समाज में खाई पैदा करते हैं। नायक का कहना था कि अधिकारी को कार्यक्रम में सेवा संबंधी मुद्दों पर बात करनी चाहिए थी, न कि ऐसी टिप्पणी करनी चाहिए थी जिससे विवाद बढ़े।

 

यह पहली बार नहीं है जब संतोष वर्मा विवादों में आए हों। 2021 में उन्हें एक मामले में गिरफ्तार किया गया था और आरोपों के बाद सरकार ने उन्हें निलंबित कर दिया था। उन पर स्पेशल जज के आदेश में हेराफेरी और फर्जी दस्तावेजों से प्रमोशन लेने का आरोप लगा था। अदालत से राहत मिलने के बाद हाल ही में उनकी बहाली और नई नियुक्ति हुई है।

अयोध्या में राम मंदिर के शिखर पर लहराया भगवा धर्मध्वज! पीएम मोदी ने किया ध्वजारोहण, मंदिर निर्माण हुआ पूरा

Shashwat Srijan

Content Writer

Leave a Comment

Your email address will not be published.