क्या कामरा ने मांगी माफी! कुत्ते की तस्वीर के साथ RSS वाली टी-शर्ट पर घिरे कुणाल कामरा!
कॉमेडियन कुणाल कामरा एक बार फिर विवादों में आ गए हैं। इस बार मुद्दा उनकी एक टी-शर्ट पर बना कुत्ता और आरएसएस का है, जिसे पहनकर उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फोटो साझा की। टी-शर्ट पर कथित तौर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का मजाक उड़ाने वाला चित्र था। फोटो सामने आते ही मामला राजनीतिक रंग ले गया और बीजेपी तथा उसके समर्थकों ने कड़ा विरोध जताया है।

भाजपा-शिवसेना हुई आक्रामक
भाजपा नेताओं ने इस पोस्ट पर कड़ी आपत्ति जताई है। महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और बीजेपी नेता चंद्रशेखर बावनकुले ने चेतावनी देते हुए कहा कि ऑनलाइन इस तरह की “आपत्तिजनक” सामग्री पोस्ट करने वालों पर पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। उन्होंने टी-शर्ट पर बने कुत्ते की छवि और उसके जरिए RSS पर टिप्पणी को भड़काऊ बताया। इधर, शिवसेना के मंत्री संजय शिरसाट ने भी कामरा पर निशाना साधते हुए कहा कि यह पोस्ट राष्ट्रीय भगवा संगठन पर सीधा हमला है और इस पर कड़ी प्रतिक्रिया जरूरी है। उन्होंने आरोप लगाया कि कामरा पहले भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को लेकर विवादित टिप्पणियां कर चुके हैं, और अब उन्होंने RSS को निशाना बनाया है।

कामरा ने क्या सफाई दी
विवाद बढ़ने पर कुणाल कामरा ने प्रतिक्रिया दी कि RSS से जुड़े चित्र वाली यह फोटो किसी कॉमेडी क्लब में नहीं ली गई थी। इससे पहले भी कामरा कई बार राजनीतिक बयानों और स्टैंडअप एक्ट्स के कारण विवादों में रहे हैं। मार्च में उनके एक शो को लेकर शिवसेना कार्यकर्ताओं द्वारा कॉमेडी क्लब और होटल में तोड़फोड़ की घटना भी सामने आ चुकी है।
RSS विवाद पर कुणाल कामरा का आया ये जवाब ! टी-शर्ट पर RSS के साथ बने कुत्ते के बाद हुआ था बवाल