Fact Check
Search

क्या है नीतीश का ‘विजन 2030’! अगले पाँच सालों में 1 करोड़ युवाओं कैसे को नौकरी को दे पाएगी सरकार ?

बंद चीनी मिलें फिर होंगी शुरू, ग्लोबल हब बनेगा बिहार: नीतीश कुमार ने उद्योगों और कृषि के लिए नई योजनाओं की घोषणा की।

बिहार में एनडीए की सरकार बनने के बाद अब राज्य के विकास को लेकर सरकार ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक्स(X) पर ट्वीट करते हुए, अपनी योजनाएँ साझा करते हुए साफ कहा कि आने वाले समय में बिहार में रोजगार और उद्योगों को सबसे ज्यादा महत्व दिया जाएगा। नीतीश कुमार ने यह भी बताया कि नई सरकार काम शुरू कर चुकी है और आने वाले वर्षों में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे।

युवाओ को लेकर किया ऐलान

नीतीश कुमार ने युवाओं की नौकरी को लेकर बड़ा ऐलान किया। उनके अनुसार “सरकार की प्राथमिकता हमेशा से रही है कि ज्यादा से ज्यादा नौजवानों को सरकारी नौकरी और रोजगार दिया जाए। 2020 से 2025 के बीच लगभग 50 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी या रोजगार मिला है। आने वाले पांच साल यानी 2025 से 2030 के बीच सरकार ने एक करोड़ युवाओं को नौकरी और रोजगार देने का लक्ष्य रखा है।

न्यू ऐज इकोनॉमी का लक्ष्य

नीतीश कुमार ने कहा कि उद्योग लगाने से जुड़े कामों को तेजी से आगे बढ़ाया गया है। उन्होंने बताया कि अब बिहार में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए नई नीतियाँ तैयार हो रही हैं। सरकार चाहती है कि बिहार सिर्फ खेती वाला राज्य न रहे बल्कि उद्योग, तकनीक और सेवाओं के क्षेत्र में भी आगे बढ़े। इसलिए “न्यू ऐज इकोनॉमी” तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। इसका मतलब है कि बिहार में अब तकनीक पर आधारित कंपनियाँ, स्टार्टअप, रिसर्च सेंटर और बड़े औद्योगिक प्रोजेक्ट लगाए जाएंगे।

इसके लिए सरकार बिहार के उन बड़े बिजनेसमैन लोगों से सलाह लेगी, जो देश और विदेश में टेक्नोलॉजी से जुड़े कारोबार चला रहे हैं। सरकार का इरादा है कि उनके अनुभव से बिहार में नई नीतियाँ बनेँ, जिससे राज्य को “ग्लोबल बैक-एंड हब” और “ग्लोबल वर्क प्लेस” के रूप में तैयार किया जा सके। यानी बिहार ऐसा राज्य बने जहाँ से दुनिया भर की कंपनियाँ काम कर सकें और युवाओं को घर बैठे बड़े शहरों जैसी नौकरियाँ मिल सकें। इसी काम के लिए सरकार अर्थशास्त्रियों और विशेषज्ञों के साथ मिलकर एक बड़ी योजना बना रही है ताकि बिहार में उद्योग लगाने में कोई परेशानी न हो और ज्यादा से ज्यादा कंपनियाँ आकर निवेश करें।

बिहार बनेगा बड़ा टेक हब

बिहार में युवाओं की आबादी बहुत अधिक है। यह राज्य की ताकत भी है। नीतीश कुमार का मानना है कि अगर इन युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा दी जाए तो बिहार देश में सबसे तेज बढ़ने वाला राज्य बन सकता है। इसी सोच के साथ सरकार ने यह फैसला लिया है कि आने वाले समय में बिहार को पूर्वी भारत का सबसे बड़ा टेक्नोलॉजी हब बनाया जाएगा।

इसके लिए कई बड़े प्रोजेक्ट शुरू किए जा रहे हैं

  1. डिफेंस कॉरिडोर: जहां रक्षा से जुड़ी कंपनियाँ हथियार, उपकरण और तकनीक तैयार करेंगी।
  2. सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग पार्क: जहाँ मोबाइल, कंप्यूटर और इलेक्ट्रॉनिक सामान में लगने वाले चिप बनाए जाएंगे।
  3. ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स: जहाँ दिक्कतों को हल करने, डाटा हैंडलिंग और टेक सपोर्ट जैसे काम होंगे।
  4. मेगा टेक सिटी: जहाँ टेक कंपनियों और स्टार्टअप्स को एक साथ सुविधाएँ मिलेंगी।
  5. फिनटेक सिटी: जहाँ डिजिटल पेमेंट, बैंकिंग टेक्नोलॉजी और फाइनेंशियल कंपनियों को प्लेटफॉर्म मिलेगा।

इन सभी योजनाओं का लक्ष्य है कि बिहार में बड़े पैमाने पर उद्योग आएँ और ज्यादा से ज्यादा युवाओं को रोज़गार मिल सके। सरकार उद्योगों का पूरा जाल बिछाने की तैयारी कर रही है और इसे तेज़ी से जमीन पर उतारने की कोशिश में है।

चीनी मिलों को फिर से शुरू किया जाएगा

नीतीश कुमार ने यह भी बताया कि बिहार के किसान और चीनी उद्योग को ध्यान में रखते हुए राज्य में नई चीनी मिलें स्थापित की जाएंगी। कई पुरानी चीनी मिलें जो बंद पड़ी हैं, उन्हें दोबारा शुरू करने की योजना बन चुकी है। यह कदम न सिर्फ किसानों को मदद देगा बल्कि ऐसे इलाकों में रोजगार भी बढ़ाएगा जहाँ उद्योग कम हैं।

शहरों को बेहतर बनाने पर भी जोर

सरकार सिर्फ उद्योग ही नहीं, बल्कि बिहार के बड़े और छोटे शहरों को भी आधुनिक और सुंदर बनाने की योजना पर काम कर रही है। इसके लिए नई तकनीकों का इस्तेमाल होगा। शहरों की सड़कें, लाइटें, सफाई, यातायात और पार्किंग व्यवस्था को बेहतर बनाया जाएगा ताकि लोग आधुनिक सुविधाओं का उपयोग कर सकें।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मिशन

बिहार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मिशन की स्थापना। इसके तहत सरकारी कामों में एआई तकनीक का इस्तेमाल बढ़ाया जाएगा और युवाओं को एआई आधारित ट्रेनिंग दी जाएगी। इससे नई टेक्नोलॉजी सीखने का मौका मिलेगा और रोजगार के और रास्ते खुलेंगे।

नई समिति बनी, बड़ी जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री ने बताया कि इन सभी कामों को तेज़ी से आगे बढ़ाने के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समिति बनाई गई है। उद्योगों को बढ़ावा देने, युवाओं के रोजगार की योजनाएँ लागू करने, नीतियों की प्रगति देखने और पूरे काम की निगरानी करने का जिम्मा संभालेगी। इससे योजनाओं को जमीन पर उतारने में आसानी होगी और काम में देरी नहीं होगी।

SIR को लेकर मुस्लिम लीग पहुंचा सुप्रीम कोर्ट ! कांग्रेस भी दिल्ली में बड़ी रैली की तैयारी में

Anushka Pandey

Content Writer

Anushka Pandey as a Anchor and Content writer specializing in Entertainment, Histroical place, and Politics. They deliver clear, accurate, and engaging content through a blend of investigative and creative writing. Bagi brings complex subjects to life, making them accessible to a broad audience.

Leave a Comment

Your email address will not be published.