टॉप 10 सबसे प्रदूषित शहरों की सूची जारी, क्यों बढ़ता है सर्दियों में प्रदूषण? जानिए पूरी रिपोर्ट

राजधानी दिल्ली एक बार फिर ज़हरीली हवा की गिरफ्त में है। सुबह-सुबह शहर की हवा इतनी खराब मिली कि दफ्तर जाने वाले लोगों से लेकर स्कूल जाने वाले बच्चों तक सबके लिए सांस लेना मुश्किल हो गया। सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) की रिपोर्ट के अनुसार बुधवार सुबह दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 400 से ऊपर दर्ज किया गया, जो ‘सीवियर’ यानी बेहद खतरनाक श्रेणी में आता है।
हवा में मौजूद ज़हरीले कण सीधे फेफड़ों, दिल और दिमाग पर हमला कर रहे हैं। कई इलाकों में विज़िबिलिटी इतनी कम हो गई कि सड़कें धुआं और कोहरे में गायब दिखने लगीं।
भारत के TOP 10 सबसे प्रदूषित शहर
CPCB के ताज़ा आंकड़े बताते हैं कि उत्तर भारत के कई शहरों में सर्दियों के शुरू होते ही AQI तेजी से बिगड़ गया है।
टॉप शहरों की प्रदूषण स्थिति (AQI स्तर)
- ग्रेटर नोएडा – 452 (सीवियर)
- गाजियाबाद – 440+ (सीवियर)
- नोएडा – 420+ (सीवियर)
- दिल्ली – 400+ (सीवियर)
- फरीदाबाद – 410 (सीवियर)
- बागपत – 435 (सीवियर)
- सोनीपत – 405 (सीवियर)
- गुरुग्राम – 398-400 (बहुत खराब से सीवियर)
CPCB के अनुसार पूरा NCR इस समय “गैस चैंबर” जैसा बन गया है। डॉक्टरों के मुताबिक इतनी खराब हवा में रहना रोज़ 5-6 सिगरेट पीने के बराबर है।

AQI क्या होता है?
AQI यानी Air Quality Index — यह बताता है कि हवा में प्रदूषण कितना है और इसका स्वास्थ्य पर कितना असर पड़ेगा।
AQI की श्रेणियाँ:
- 0 – 50 — अच्छी, कोई असर नहीं
- 51 – 100 — संतोषजनक, हल्की दिक्कत
- 101 – 200 — मध्यम, अस्थमा व दिल के मरीज प्रभावित
- 201 – 300 — खराब, सांस में दिक्कत
- 301 – 400 — बहुत खराब, फेफड़ों पर बड़ा असर
- 401 – 500 — सीवियर, स्वस्थ लोगों को भी नुकसान
अभी दिल्ली और NCR के कई शहर सीवियर श्रेणी में हैं।
सर्दियों में प्रदूषण क्यों बढ़ जाता है?
- 1. हवा ठंडी होने से प्रदूषण नीचे जम जाता है
- ठंडी व भारी हवा प्रदूषण को ऊपर नहीं उठने देती।
- इससे स्मॉग जमीन के पास जमा हो जाता है।
- 2. गाड़ियों का धुआं
- दिल्ली-NCR में वाहनों की संख्या सबसे बड़ी वजह है।
- हवा कम होने पर ये कण लंबे समय तक हवा में ठहरते हैं।
- 3. पराली जलाना
- पंजाब-हरियाणा की पराली का धुआं हवा के साथ दिल्ली तक पहुंचता है।
- 4. फैक्ट्रियों और कंस्ट्रक्शन की धूल
- निर्माण कार्य से उठने वाली धूल और औद्योगिक धुआं AQI को बढ़ाता है।
- 5. डीज़ल जनरेटर और घरेलू धुआं
- बिजली कटौती में DG सेट्स का इस्तेमाल बढ़ता है।
- सर्दियों में अलाव जलाने से भी प्रदूषण बढ़ता है।
दिल्ली की हवा इतनी खराब होने का मतलब क्या है?
सीवियर स्तर का प्रदूषण सीधे सेहत पर भारी पड़ता है। डॉक्टरों के अनुसार—
- सांस लेने में तकलीफ
- खांसी, गले में जलन
- फेफड़ों की कार्यक्षमता कम होना
- हृदय रोग का खतरा
- अस्थमा अटैक की संभावना
- स्ट्रोक या दिल का दौरा
- बच्चे, गर्भवती महिलाएँ और बुजुर्ग ज्यादा प्रभावित
CJI गवई ने फेयरवेल में कह दी ये बात! ! धर्मनिरपेक्षता और बौद्ध धर्म पर भी खुलकर बोले मुख्य न्यायाधीश